{"_id":"5ee7bac68ebc3e4312049eda","slug":"kanpur-dehat-news-ghatampur-news-knp565742550","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान कार्ड के नाम पर हजारों की टप्पेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान कार्ड के नाम पर हजारों की टप्पेबाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घाटमपुर। कार सवार तीन युवकों ने तहसील क्षेत्र के गांव बंगला (असधना) में कई ग्रामीणों के साथ हजारों रुपये की टप्पेबाजी कर ली। उनके आयुष्मान कार्ड बनाने का झांसा देकर बैंक खाता संख्या और आधार कार्ड की फोटो कॉपी हासिल की। इसके बाद बैंक खातों में जमा रकम पार दी। चौकी इंचार्ज ने बताया कि मामला साइबर क्राइम सेल से संबंधित है।
गांव पंचायत असधना के मजरा बंगला निवासी केसन कुमार ने बताया कि रविवार की दोपहर बाद करीब 3 बजे एक लक्जरी कार पर सवार तीन युवक गांव आए। उन्होंने खुद को स्वास्थ्य विभाग (लखनऊ) का कर्मचारी बताया और कहा कि वह लोग प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के कार्ड बनाने के लिए सर्वे करने आए हैं। इसके लिए उन्होंने लोगों से अपने आधार कार्ड और बैंक पासबुक की फोटो कॉपी लाने को कहा। युवकों के झांसे में आकर गांव के कई लोगों ने उनको कागजात उपलब्ध करा दिए। कार सवार युवकों ने खाताधारकों से एक मशीन पर उनके अंगूठे भी लगवाए और वहां से चले गए।
कुछ देर बाद ही जब लोगों के मोबाइल पर खातों से पैसे निकलने के मैसेज आने शुरू हुए तो उन्होंने बैंक आफ बड़ौदा असधना के खजांची को फोन पर घटना की जानकारी दी। खजांची सौरभ वर्मा ने बताया कि बैंक खातों से पैसा निकल गया है।
विज्ञापन
टप्पेबाजों ने केसन कुमार के खाते से 10 हजार, सुमित्रा के 2609, सुदेवी पाल के 522 के अलावा सपना और सुघरलाल सहित कई अन्य के जनधन खातों से 30 हजार रुपये से अधिक की रकम पार कर दी।
कुवांखेड़ा चौकी इंचार्ज रवि कुमार दीक्षित ने बताया कि अभी कोई शिकायत दर्ज कराने नहीं आया। मामला साइबर क्राइम से संबंधित है तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच के लिए साइबर क्राइम सेल को भेज दी जाएगी।

Trending Videos