{"_id":"5e9f46488ebc3e903e719552","slug":"murder-ghatampur-news-knp5563962132","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहू ने सास को गला घोंटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहू ने सास को गला घोंटकर मार डाला
विज्ञापन
murder
- फोटो : GHATAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घाटमपुर (कानपुर)। गांव देवीपुरवा (गढ़ोलामऊ) में बहू ने अपनी सास को उसी की साड़ी से गला घोंटकर मार डाला। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद बहू को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गांव निवासी स्व.बाबू सिंह यादव का इकलौता पुत्र अवधेश यादव दिल्ली में किसी कंपनी में सुरक्षा गार्ड है। लॉकडाउन के कारण वह दिल्ली में ही है। गांव में उसकी मां कुसमा देवी (50) के साथ उसकी पत्नी अर्चना यादव (30) अपने दो बच्चों आयुष (6) और पियूष (4) के साथ रहती है। मंगलवार की दोपहर कुसमा और अर्चना अपने दोनों बच्चों के साथ मकान के पास ही स्थित खेत पर लगे नलकूप में थे। वहीं पर किसी बात को लेकर सास-बहू के बीच झगड़ा हो गया।
अर्चना ने कुसमा देवी को जमीन पर पटकने के बाद उसी की साड़ी से गला घोंट दिया। इससे कुसमा की मौत हो गई। मामले की जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया। मृतका के भतीजे नंदलाल यादव ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाल ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल सच्चिदानंद त्रिपाठी ने बताया कि अर्चना के दोनों बेटों ने भी अपनी मां द्वारा दादी कुसमा की हत्या किए जाने की बात कही है।

Trending Videos