सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   pradarshan

डीजल के दामों में वृद्धि के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
pradarshan
pradarshan - फोटो : GHATAMPUR
विज्ञापन
घाटमपुर (कानपुर देहात)। डीजल तेल के दामों बेतहाशा मूल्यवृद्धि के खिलाफ मंगलवार को किसानों ने भाकियू के बैनर तले तहसील भवन में सांकेतिक धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। दोपहर बाद उन्होंने सीएम के नाम संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम वरुण कुमार पांडेय को सौंपा।

भाकियू के तहसील अध्यक्ष विनोद सिंह की अगुवाई में महिला-पुरुष किसानों ने तहसील भवन पर सांकेतिक धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि क्षेत्र के किसान पहले से छुट्टा मवेशियों की समस्या और दैवी आपदाओं से जूझ रहे हैं। इस पर महंगा डीजल, बिजली, खाद और बीज के दाम कमर तोड़ रहे हैं। तहसील अध्यक्ष विनोद सिंह ने कहा कि सरकार को विषम स्थितियों में जहां किसानों को राहत देनी चाहिए। वहां पर उल्टे उनके ऊपर महंगाई और नए-नए करों का बोझ लादकर खजाना भरने में व्यस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान तीन माह बिजली विभाग ने बिल नहीं दिए और अब एक साथ तीन-तीन माह बिल सरचार्ज समेत भेज दिया है। बताया कि बिजली बिल सामान्य से दो गुना से अधिक भेजा गया है। कहा कि महंगाई और बिजली विभाग के मनमाने रवैये के खिलाफ वह चुप नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos

इस दौरान अमन सिंह कछवाह, गुरुप्रसाद, दुर्गा तिवारी, किशनलाल, उमाशंकर, कामता, रेखा, फूलकुमारी, सुपेता, शशिकला, मुलायम सिंह और चंद्रभान सहित अन्य किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed