{"_id":"697f9e3fcd49eed973075684","slug":"a-couple-was-cheated-out-of-rs-305-lakh-on-the-pretext-of-land-registration-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-146475-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: भूमि रजिस्ट्री के नाम पर दंपती से ठगे 3.05 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: भूमि रजिस्ट्री के नाम पर दंपती से ठगे 3.05 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन
भुड़कुड़ा कोतवाली में पुलिस प्राथमिकी दर्जकर छानबीन में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। भुड़कुड़ा कोतवाली में भूमि रजिस्ट्री कराने के नाम पर दंपती से करीब तीन लाख पांच हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पुलिस ने ठगी के आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर छानबीन में जुटी है।
भुड़कुड़ा थाने के कोतवाल श्यामजी यादव ने बताया कि बिजहरी निवासी कंचन देवी ने तहरीर देकर बताया कि वह और पति कम पढ़े-लिखे हैं। पड़ोस के गांव इब्राहिमपुर निवासी राजकुमार यादव उर्फ झिनकू ने बहला- फुसलाकर और सड़क के पास स्थित दो बिस्वा भूमि लिखने के नाम पर 2.50 लाख रुपये खाते में ले लिए। रजिस्ट्री के दिन 55 हजार रुपये लेकर सादे कागजों पर अंगूठा व हस्ताक्षर कराया। कुछ दिन बाद जब कागज व कब्जा मांगने पहुंची तो टाल- मटोल करने लगा। जब पीड़िता पति के साथ आरोपी के घर पहुंची और पैसा या कागज मांगने लगी तो आरोपी गाली देने के साथ मारने-पीटने के बाद पीड़ित दंपती को भगा दिया। जब पुलिस पहुंची तो आरोपी फरार हो गया। पीड़िता ने बताया आरोपी अब जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने तीन लाख पांच हजार रुपये वापस दिलाने की मांग की। कोतवाल श्यामजी यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर ठग राजकुमार यादव उर्फ झिनकू के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos