{"_id":"6a6af72c39b7e2c2540ca1d0","slug":"miscreants-shot-dead-young-man-in-ghazipur-police-team-engaged-in-identification-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में बड़ी वारदात: कनपटी पर गोली मारकर युवक की हत्या, मामा ने भांजे के रूप में की शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर में बड़ी वारदात: कनपटी पर गोली मारकर युवक की हत्या, मामा ने भांजे के रूप में की शिनाख्त
Thu, 30 Jul 2026 12:33 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:33 PM IST
सार
गाजीपुर जिले में एक युवक की हत्या कर दी गई। सुबह लोगों ने खेत में पड़ा शव देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजीपुर जिले के शादियाबाद थाना क्षेत्र के करीमुल्लाहपुर नहर के पास अज्ञात हत्यारों ने कनपटी पर गोली मारकर एक 26 वर्षीय युवक की हत्या कर दी। बृहस्पतिवार की सुबह खेत के तरफ गए किसानों ने शव देखकर शोर मचाया। आवाज सुनकर घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। मृतक की शिनाख्त मऊ जनपद के रानीपुर गांव के फत्तेपुर निवासी रोहित यादव के रूप में हुई। उसकी पहचान उसके मामा मुकेश यादव ने की।
विज्ञापन
क्या है मामला
थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम करीमुल्लाहपुर नहर के पास पहुंची तो एक 26 वर्षीय अज्ञात युवक का शव पड़ हुआ था। मृतक के दाहिने कनपटी पर गोली के निशान थे। आसपास फैला खून भी सूख चुका था। घटना स्थल पर छानबीन से यह पता चल रहा था कि बुधवार की रात हत्यारों ने वारदात को अंजाम दिया होगा। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है।
विज्ञापन