{"_id":"6a6af179cd83732a1900805d","slug":"cm-yogi-targets-afzal-god-save-constituency-where-mp-busy-getting-illegal-licenses-made-in-ghazipur-2026-07-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी का अफजाल पर निशाना: बोले- जहां का सांसद अवैध लाइसेंस बनवाने में व्यस्त, वहां के भगवान ही मालिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी का अफजाल पर निशाना: बोले- जहां का सांसद अवैध लाइसेंस बनवाने में व्यस्त, वहां के भगवान ही मालिक
Thu, 30 Jul 2026 12:08 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:08 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी की लड़ाई और भारत-पाकिस्तान युद्ध में वीर अब्दुल हमीद इसी गाजीपुर की धरती से थे। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दलों ने महाराज सुहेलदेव के नाम पर कोई भी आयोजन नहीं होने दिया।
विज्ञापन
गाजीपुर में सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Ghazipur News: गाजीपुर में सीएम योगी ने सपा सांसद अफजाल अंसारी पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां के सांसद अवैध शस्त्र लाइसेंस बनवाने में व्यस्त, वहां के भगवान ही मालिक हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में यूपी में सब चंगा है, नो दंगा। दंगाई अब जेल में हैं।
विज्ञापन
माफिया किसी के नहीं होते, ये समाज का खून चूसते हैं। ये कब्र में जाकर फातिया पढ़ने वाले लोग हैं। इसलिए डबल इंजन की सरकार ने पहले ही दिन तय किया था दंगाइयों को मिट्टी में मिलाने का काम किया जाएगा। दंगा करने वाले आज मिट्टी में दफन हो गए हैं अब माफिया किसी भी बेटी की तरफ नजर उठाने से पहले डरते हैं। उन्हें पता है कि कहीं मिट्टी में दफन होना पड़ेगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; समरसता संकल्प अभियान: काशी से भाजपा का ओबीसी-दलित राजनीति के नए नैरेटिव साधने का सबसे बड़ा आयोजन
विज्ञापन
सीएम ने गाजीपुर को बताया आतंक विरोधी
योगी आदित्यनाथ ने गहमर गांव का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने इसे एशिया और देश का सबसे बड़ा गांव बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गहमर को 12,000 फौजियों के गांव के रूप में जाना जाता है। उन्होंने बताया कि अकेले इसी गांव में 12 हजार से अधिक सैनिक और सेवारत अधिकारी निवास करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्र भारत में जब भी देश की सीमाओं की रक्षा की बात आती है, तो गाजीपुर के फौजियों का योगदान अविस्मरणीय है। जिले के सैनिकों ने 1961, 1965 और 1971 के युद्धों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अतिरिक्त, कारगिल युद्ध और ऑपरेशन सिंदूर जैसे अभियानों में भी उन्होंने अपना योगदान दिया। यह गाजीपुर की वीर भूमि का प्रमाण है।

'आजादी की लड़ाई में वीर अब्दुल हमीद इसी गाजीपुर की धरती से थे'
मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी की लड़ाई और भारत-पाकिस्तान युद्ध में वीर अब्दुल हमीद इसी गाजीपुर की धरती से थे। उन्होंने बताया कि गाजीपुर राष्ट्र रक्षा और साहित्य के क्षेत्र में हमेशा अव्वल रहा है। योगी आदित्यनाथ ने सवाल उठाया कि आखिर यह गौरवशाली जिला क्यों गुमनाम हो गया था। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने गाजीपुर की पहचान का संकट खड़ा किया था, उन्हें सरकार ने सजा दी है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दलों ने महाराज सुहेलदेव के नाम पर कोई भी आयोजन नहीं होने दिया। इसके विपरीत, सपा और कांग्रेस सालार और गाजी के नाम पर मेले आयोजित करते रहे हैं। योगी ने कहा कि उनकी सरकार गाजीपुर के वास्तविक नायकों को सम्मान दे रही है।