फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sawan 2026 CM Yogi performed Jalabhishek of Baba Vishwanath and offered prayers to Kaal Bhairav

सावन का पहला दिन: सीएम योगी ने बाबा विश्वनाथ का किया जलाभिषेक, काल भैरव के किए दर्शन-पूजन

Thu, 30 Jul 2026 10:08 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 30 Jul 2026 10:08 AM IST
सार

Varanasi News: सावन के पहले दिन बृहस्पतिवार को काशी के मंदिरों व शिवालयों में जलाभिषेक के लिए भक्तों की कतारें लगी रहीं। इसी बीच सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर में सीएम योगी ने जलाभिषेक किया। 

विज्ञापन
Sawan 2026 CM Yogi performed Jalabhishek of Baba Vishwanath and offered prayers to Kaal Bhairav
काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजन करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन माह के पहले दिन बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा विश्वनाथ के षोडशोपचार दर्शन-पूजन किए और जलाभिषेक कर प्रदेशवासियों के लिए मंगल कामना की। इसके साथ ही उन्होंने काशी के कोतवाल कहे जाने वाले बाबा कालभैरव के दर्शन-पूजन किए। 

विज्ञापन




मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद बाबा कालभैरव मंदिर में भी विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने सस्वर भैरवाष्टकम् स्तोत्र के बीच मंगल कामना के लिए आरती भी उतारी। मुख्यमंत्री के इस प्रवास का उद्देश्य सावन माह में प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना करना रहा।
विज्ञापन




मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने काशी प्रवास के दौरान प्रदेशवासियों के कल्याण और समृद्धि की प्रार्थना की। उन्होंने बाबा विश्वनाथ धाम पहुंचकर मंदिर के शिखर को प्रणाम किया और गर्भगृह में विशेष पूजा-अर्चना में भाग लिया।   

विज्ञापन
विज्ञापन

Sawan 2026 CM Yogi performed Jalabhishek of Baba Vishwanath and offered prayers to Kaal Bhairav
काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए लगी भक्तों की लाइन - फोटो : अमर उजाला
काशी विश्वनाथ मंदिर में लगी भक्तों की कतार
सावन माह के आरंभ होते ही काशी विश्वनाथ मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सावन के पहले दिन मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। भोर से ही दर्शनार्थियों का तांता लगना शुरू हो गया था। गंगा घाट से लेकर मंदिर तक, श्रद्धालुओं की कतारें देखने को मिलीं। भक्तों ने विधि-विधान से जलाभिषेक किया और देवाधिदेव महादेव से सुख-समृद्धि की कामना की।  

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासन द्वारा कड़े इंतजाम किए गए थे। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैरिकेडिंग और अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं।

ऐसी मान्यता है कि सावन माह में भगवान शिव की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। इसी विश्वास के साथ, देश के विभिन्न कोनों से श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए वाराणसी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed