सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   10 thousand candidates will take TGT exam from today at nine centers

Gonda News: नौ केंद्रों पर 10 हजार अभ्यर्थी आज से देंगे टीजीटी परीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 03 Jun 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
10 thousand candidates will take TGT exam from today at nine centers
विज्ञापन
गोंडा। उत्तर प्रदेश शिक्षक सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा बुधवार से जिले के नौ केंद्रों पर शुरू होगी। परीक्षा के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा तीन और चार जून को चार पालियों में होगी। 10,137 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
Trending Videos

पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी। प्रशासन की ओर से नियुक्त स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को परीक्षा केंद्रों पर समय से पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने तथा प्रश्नपत्र वितरण, परीक्षा संचालन और उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन की प्रक्रिया पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, विद्युत आपूर्ति तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं। डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने बताया कि किसी भी प्रकार की अनियमितता रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्कूलों को बनाया गया परीक्षा केंद्र
-जिले में पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज, जिगर मेमोरियल इंटर कॉलेज, सरयू प्रसाद कन्या पाठशाला, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज, पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज, भैया राघवराम पांडेय स्मारक श्री गांधी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, श्री गांधी विद्यालय रेलवे कॉलोनी तथा कस्तूरबा बालिका इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed