{"_id":"6a1f287854d8d39b200875ea","slug":"notice-to-12-people-forcibly-selling-pesticides-along-with-urea-gonda-news-c-100-1-gon1001-159560-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: यूरिया के साथ जबरन कीटनाशक बेचने वाले 12 लोगों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: यूरिया के साथ जबरन कीटनाशक बेचने वाले 12 लोगों को नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोंडा। किसानों को यूरिया के साथ जबरन कीटनाशक व अन्य उत्पाद बेचने वालों के खिलाफ कृषि विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को इटियाथोक के एक खाद विक्रेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के बाद मंगलवार को जिले के 12 उर्वरक विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि किसानों की शिकायतों और जांच में खाद के साथ अन्य उत्पादों की अनिवार्य बिक्री के मामले सामने आए हैं। जिस पर करनैलगंज के पोरवार ट्रेडर्स, शहर के निरंकारी फर्टिलाइजर्स, कमरुजमा अंसारी, बजरंगबली पांडेय, अग्रवाल फर्टिलाइजर्स, मूलचंद्र सुशील कुमार, गुप्ता खाद भंडार बभनान, गुप्ता खाद भंडार मनकापुर सहित सोनी खाद भंडार खरगूपुर, राधेश्याम गुप्ता खाद भंडार महाराजगंज, रमेश खाद भंडार जयप्रभाग्राम और राजकुमार शुक्ल खाद विक्रेता गिलौली बाजार को नोटिस भेेजकर जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न देने पर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos