{"_id":"6a1fc526448d1cf089083dd0","slug":"video-video-tajata-parakashha-ma-5735-paratashata-abhayaratha-raha-upasathata-864-na-chhaugdha-parakashha-2026-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: टीजीटी परीक्षा में 57.35 प्रतिशत अभ्यर्थी रहे उपस्थित, 864 ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: टीजीटी परीक्षा में 57.35 प्रतिशत अभ्यर्थी रहे उपस्थित, 864 ने छोड़ी परीक्षा
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा बुधवार को जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर हुई। परीक्षा में कुल 2026 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1162 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 864 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिले में कुल उपस्थिति 57.35 प्रतिशत दर्ज की गई।
परीक्षा देने के लिए सिद्धार्थनगर, लखीमपुर खीरी समेत आसपास के कई जिलों से अभ्यर्थी गोंडा पहुंचे। परीक्षा केंद्रों के बाहर सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ रही। केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। अभ्यर्थियों को केवल प्रवेश पत्र, फोटो पहचान पत्र, पारदर्शी पानी की बोतल और निर्धारित सामग्री ले जाने की अनुमति दी गई। मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं पर पूरी तरह रोक रही।
जिला प्रशासन की ओर से परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे। केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे। डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न हुई। किसी भी केंद्र से गड़बड़ी या अनियमितता की सूचना नहीं मिली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।