पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   12 buses remained parked at the depot due to a shortage of drivers

Gonda News: चालकों की कमी से डिपो में खड़ी रहीं 12 बसें

Tue, 30 Jun 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 30 Jun 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
12 buses remained parked at the depot due to a shortage of drivers
गोंडा। रोडवेज डिपो में चालकों की कमी का असर अब बस संचालन पर साफ दिखाई देने लगा है। निर्धारित संख्या से 57 चालक कम होने के कारण मंगलवार को दोपहर तक लोकल रूट की 12 बसें चालक न मिलने से डिपो में ही खड़ी रहीं। डिपो की 133 बसों के सुचारु संचालन के लिए 227 चालकों की आवश्यकता है, लेकिन वर्तमान में केवल 170 चालक ही कार्यरत हैं। 57 पद रिक्त हैं। मंगलवार दोपहर एक बजे तक 12 चालक ड्यूटी पर नहीं पहुंचे, जिससे लोकल रूट की 12 बसें डिपो से रवाना नहीं हो सकीं।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आयुष भटनागर ने बताया कि लंबी दूरी की बसों में दो चालक तथा लोकल रूट की बसों में एक चालक तैनात किया जाता है। चालकों की कमी दूर करना विभाग की प्राथमिकता है और भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बारिश के कारण कुछ चालक समय से नहीं पहुंच सके। एआरएम ने बताया कि मौसम में बदलाव के चलते यात्रियों की संख्या भी सामान्य दिनों की तुलना में कम रही। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed