पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Dhaba owner dies after coming into contact with an electrified iron door

Gonda News: लोहे के दरवाजे में उतरे करंट से ढाबा संचालक की मौत

Tue, 30 Jun 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 30 Jun 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Dhaba owner dies after coming into contact with an electrified iron door
मुजेहना। धानेपुर थाना क्षेत्र के त्रिभुवन नगर ग्रंट स्थित शुक्लागंज चौराहे के पास मंगलवार दोपहर करंट की चपेट में आने से एक ढाबा संचालक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले के बनगांव निवासी दीपांकर कुंडू (45) करीब 20 वर्ष से परिवार के साथ शुक्लागंज चौराहे के पास किराये की दुकान में ढाबा संचालित कर रहे थे। ढाबे के पीछे बने कमरे में ही परिवार के साथ रहते थे। मृतक की पत्नी चंपा देवी ने बताया कि मंगलवार दोपहर दीपांकर कमरे का लोहे का दरवाजा खोल रहे थे। इसी दौरान दरवाजे की चौखट के ऊपर से गुजरा बिजली का तार कहीं से कट गया। इससे लोहे के दरवाजे में करंट उतर आया। दरवाजा छूते ही वह करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे से परिवार में मातम छा गया। पत्नी चंपा देवी, बेटे सोमू नंदी और बेटी बिष्टी नंदी का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया करंट लगने से मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed