{"_id":"6a44be1a9b7105a2a2020167","slug":"video-video-brasha-ma-bjal-sa-raha-sataraka-pal-tara-sa-bnae-thara-makhaya-abhayata-na-jara-ka-edavaijara-2026-07-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बारिश में बिजली से रहें सतर्क, पोल-तारों से बनाएं दूरी; मुख्य अभियंता ने जारी की एडवाइजरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बारिश में बिजली से रहें सतर्क, पोल-तारों से बनाएं दूरी; मुख्य अभियंता ने जारी की एडवाइजरी
मानसून के दौरान विद्युत दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में थोड़ी-सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। ऐसे में सभी लोग विद्युत सुरक्षा नियमों का पालन करें और किसी भी खराबी की सूचना तत्काल बिजली विभाग को दें।
मुख्य अभियंता ने बताया कि वर्षा के समय किसी भी विद्युत पोल, स्टे वायर, ट्रांसफॉर्मर, बिजली के तार या टूटे हुए तार को न छुएं और न ही उसके पास जाएं। यदि कहीं बिजली का तार टूटा हुआ दिखाई दे या किसी पोल में करंट उतरने की आशंका हो तो उस स्थान से सुरक्षित दूरी बनाए रखें तथा आसपास के लोगों को भी सतर्क करें।
उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को बिजली के पोल और तारों के आसपास खेलने से रोकने की अपील की है। साथ ही जलभराव वाले क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह देते हुए कहा कि पानी में करंट फैलने का खतरा बना रहता है।
मुख्य अभियंता ने कहा कि किसी भी विद्युत खराबी, टूटे हुए तार या अन्य आपात स्थिति की जानकारी तत्काल विद्युत विभाग के हेल्पलाइन नंबर 1912 पर दें। इसके अलावा कंट्रोल रूम के नंबर 8004916771 और 8004916772 पर भी सूचना दी जा सकती है।
कर्नलगंज क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए संबंधित बिजलीघरों के संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं। इनमें भंभुआ (9151554143), कटरा ग्रामीण (9151554144), कटरा आईपीडीएस (9151554145), दुबहा (9151554146), बालपुर (9151554147), आर्यनगर (9151554148), चंदवतपुर (9151554149), सुभागपुर (9151554150), कर्नलगंज तहसील (9151554151), कर्नलगंज ग्रामीण (9151554152), खरगूपुर आईपीडीएस (9151554153) तथा खरगूपुर ग्रामीण (9151554154) शामिल हैं।
मुख्य अभियंता ने कहा कि समय पर दी गई एक सूचना और थोड़ी-सी सावधानी किसी की जान बचा सकती है। उन्होंने लोगों से सुरक्षित रहने, सतर्क रहने और विद्युत सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।