सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   22 couples took the seven vows

Gonda News: 22 जोड़ों ने लिए सात फेरे

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 07 Feb 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
22 couples took the seven vows
पांडेय बाजार घरवासजोत गांव में सामूहिक विवाह में मौजूद जोड़ों के साथ गीता पांडेय। - स्रोत: सोशल
विज्ञापन
मोतीगंज। पांडेय बाजार घरवासजोत में शुक्रवार देर शाम सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 22 जोड़ों का विवाह कराया गया।
Trending Videos

आयोजक गीता पांडेय व केदारनाथ पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर 22 मंडप बनाए गए थे। वर व कन्या ने अग्नि को साक्षी मानते हुए सात फेरे लिए और दांपत्य जीवन की सुखद शुरुआत की। जनप्रतिनिधियों ने वर-वधू को सुखमय वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम के व्यवस्थापक व जिला पंचायत सदस्य सुशील शुक्ल ने बताया कि पांचवीं बार सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया था। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, अजय सिंह, पवन शुक्ल, सुखदेव शुक्ल, इंद्रपाल तिवारी, बड्डे पांडेय, रमेश मिश्र, योगेश मिश्र आदि मौजूद रहे।


इनका हुआ विवाह
शालिनी-रोहित, नंदिनी-विनोद, कोमल-जगदंबा, मोहिनी-लवकुश, रूबी-संतोष, शिवानी-हरीश, कीर्ति-सुरेश, प्रियंका-गौरीशंकर, ननका-सत्यम, लक्ष्मी-धर्मवीर, पार्वती-मनोज, प्रियंका-राजाराम, माधुरी-अमन, बबिता-मोनू, रिन्फा-संतोष, शिवानी-संजय, रीमा-सुरेश, प्रिया-बालकराम, संजू-मुकेश, जया-अर्जुन, कंचन-रंजीत और पूजा-नंदू।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed