सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   24-hour petroleum stock exhausted in just four hours

Gonda News: चार घंटे में ही खत्म हो गया 24 घंटे का पेट्रोलियम स्टॉक

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 27 Apr 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
24-hour petroleum stock exhausted in just four hours
करुआपारा ​​स्थित पेट्रोलपंप पर पसरा सन्नाटा। -संवाद
विज्ञापन
इटियाथोक/गोंडा। जिले में पेट्रोल-डीजल का संकट गहराता जा रहा है। हालात यह हैं कि पेट्रोल पंपों पर 24 घंटे का स्टॉक महज चार घंटे में ही खत्म हो जाता है। सोमवार को बीपीसीएल के नौ, एचपीसीएल के दो और इंडियन ऑयल के तीन पेट्रोल पंप पूरी तरह ड्राई हो गए, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
Trending Videos

बलरामपुर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर सोमवार सुबह आठ बजे टैंकर पहुंचने के बाद वितरण शुरू हुआ, लेकिन दोपहर 12 बजे तक ही पूरा स्टॉक खत्म हो गया। आम दिनों में यही स्टॉक करीब 24 घंटे तक चलता था। शहर के कई पंपों पर आंशिक आपूर्ति की स्थिति बनी रही। जिलाधिकारी आवास के सामने स्थित पंप पर केवल पेट्रोल उपलब्ध रहा, जबकि अंबेडकर चौराहे पर उपभोक्ताओं को सिर्फ सीएनजी ही मिल सकी। इससे डीजल वाहनों के चालकों को खासी दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इटियाथोक के करूआपारा और रामनगर झिन्ना स्थित इंडियन ऑयल पंप पर तीसरे दिन भी ईंधन नहीं पहुंच सका। सुबह से ही वाहन चालक टैंकर का इंतजार करते नजर आए, लेकिन निराश होकर लौटना पड़ा। हालांकि अयाह और पारासराय स्थित पेट्रोल पंप पर लगातार दूसरे दिन डीजल-पेट्रोल मिलने से कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन कुल मिलाकर जिले में ईंधन संकट बरकरार है।
जिला आपूर्ति अधिकारी कुंवर दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि पेट्रोलियम कंपनियों के सेल्स प्रबंधकों से बात करके आपूर्ति बढ़ाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed