{"_id":"69efa35802d910717e05a097","slug":"a-tree-branch-fell-on-a-bike-killing-two-cousins-gonda-news-c-13-1-lko1034-1712522-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बाइक पर गिरी पेड़ की डाल, फुफेरे भाइयों की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बाइक पर गिरी पेड़ की डाल, फुफेरे भाइयों की जान गई
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
अमित व रिंकू की फाइल फोटाे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विश्नोहरपुर/नवाबगंज/दुर्जनपुर घाट। नवाबगंज-तरबगंज मार्ग पर पिपरी गांव के पास सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें तेल पूजन का सामान लाने जा रहे बाइक सवार दो फुफेरे भाइयों पर पीपल के पेड़ की बड़ी डाल टूटकर गिर पड़ी। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के चलते नवाबगंज-तरबगंज मार्ग पर करीब आधा घंटा तक आवागमन बाधित रहा।
तरबगंज के सीरपुरवा धौरहरा निवासी काशीराम यादव के बेटे दुर्गेश की मंगलवार को शादी तय है। सोमवार को तेज पूजन का कार्यक्रम होना था। इसके लिए काशीराम का छोटा बेटा रिंकू यादव (18) पूजन का सामान लेने बाइक से निकला था। वह पहले भोपतपुर हरनाटायर स्थित अपने मामा के घर पहुंचा, जहां से ममेरे भाई अमित यादव (20) को साथ लेकर वह नवाबगंज बाजार रवाना हो गया। रास्ते में पिपरी गांव के पास सड़क किनारे लगे पीपल के पुराने पेड़ की बड़ी डाल टूटकर सीधे बाइक पर गिर गई। इससे रिंकू व अमित उसके नीचे दब गए। हादसा देखकर आसपास माैजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया। मशक्कत के बाद दोनों को डाल के नीचे से निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।
हादसे के चलते करीब आधा घंटा तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। पुलिस ने पेड़ की डाल कटवाकर हटवाई। इसके बाद यातायात बहाल हो सका। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। क्षेत्राधिकारी डॉ. उमेश्वर प्रभात सिंह ने बताया कि पेड़ की डाल गिरने से दोनों युवकों की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
मातम में बदला खुशी का माहौल
रिंकू यादव तीन भाइयों में छोटा था। बड़े भाई दुर्गेश की मंगलवार को बरात जानी थी। परिवार में खुशी का माहाैल था। इसी बीच हादसे से खुशियां मातम में बदल गईं। पिता काशीराम ने बताया कि बड़ा बेटा दुर्गेश सोमवार को होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने बलरामपुर गया था। उन्होंने बताया कि रिंकू ने इसी वर्ष राम सिंह स्मारक इंटर कॉलेज से हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी। वह आगे की पढ़ाई की तैयारी कर रहा था। उधर, अमित यादव अपने पिता नकछेद का इकलौता बेटा था। उसके एक बड़ी बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। अमित की मौत से पिता और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। लोग पीड़ित परिवारों के घर पहुंचकर संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X