{"_id":"6a0b51c804221aad6c03a4e3","slug":"27-women-got-assurance-of-justice-in-maa-pateshwari-shakti-samvad-gonda-news-c-100-1-gon1001-158559-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद में 27 महिलाओं को मिला न्याय का भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद में 27 महिलाओं को मिला न्याय का भरोसा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 18 May 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
अपने कार्यालय में सुनवाई करतीं मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल। स्रोत: सूचना विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोंडा। मंडलायुक्त कार्यालय में सोमवार को आयोजित मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद में महिलाओं ने अधिकारियों को अपनी समस्याएं बताईं। मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में भूमि विवाद, अवैध कब्जा, रास्ता अवरोध, मारपीट, उत्पीड़न और पुलिस की ओर से समय पर कार्रवाई न किए जाने से जुड़े 27 मामलों की सुनवाई हुई। मंडलायुक्त ने सख्त निर्देश दिया कि प्रत्येक प्रकरण में पांच दिन के भीतर जांच आख्या प्रस्तुत की जाए।
करनैलगंज की अन्नपूर्णा देवी ने नाली विवाद में मारपीट और पुलिस कार्रवाई न होने की शिकायत की। खोड़ारे की जुगुना देवी ने गलत तरीके से बैनामा कर जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया। सदर तहसील की रिचा सिंह ने करीब 50 वर्ष पुराने रास्ते को बंद किए जाने की शिकायत की। लोहराडांड़ निवासी लक्ष्मी देवी, कटरा बाजार निवासी नीलम जायसवाल सहित 27 प्रार्थनापत्रों पर सुनवाई की गई। इस दौरान अपर आयुक्त मीनू राणा, संयुक्त आयुक्त राकेश कुमार यादव, वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी चेतना सिंह आदि मौजूद रहीं।
Trending Videos