{"_id":"6a0b53c4f49975b4af01d949","slug":"low-voltage-and-unannounced-power-cuts-are-causing-problems-in-the-summer-gonda-news-c-100-1-gon1003-158584-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: गर्मी में लो वोल्टेज और अघोषित बिजली कटौती कर रही परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: गर्मी में लो वोल्टेज और अघोषित बिजली कटौती कर रही परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 18 May 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कटरा बाजार/धानेपुर। गर्मी में लो वोल्टेज और अघोषित बिजली कटौती लोगों को परेशान कर रही है। जेई व एसडीओ फोन तक नहीं उठा रहे हैं। रात में बार-बार बिजली की आवाजाही से नींद पूरी नहीं हो पा रही है। शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं मिल पा रहा है।
बीते चार मई को आंधी व बारिश के चलते धानेपुर उपकेंद्र के बाबागंज फीडर के कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। 14 दिन बीतने के बावजूद आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। आलम यह है कि चंदा लगाकर लोगों को खंभे व ट्रांसफार्मर का इंतजाम करना पड़ रहा है। लो वोल्टेज की समस्या से भी उपभोक्ता परेशान हैं।
कटरा बाजार व खरगूपुर क्षेत्र में रविवार रात बार-बार बिजली की आवाजाही रही। लो वोल्टेज के चलते पंखे व कूलर नहीं चल सके। लोगों को छत पर रात गुजारनी पड़ रही है। बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। कस्बे के जमाल, कमाल, राशिद, आजम, रूपेश, नितिन, अभिषेक, जितेंद्र आदि ने बताया कि उपकेंद्र का सरकारी नंबर बंद है। एसडीओ व जेई का फोन नहीं उठा रहे हैं। आरोप लगाया कि विभाग की ओर से बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप को भी एडमिन मोड में कर दिया गया है। रात में कोई फॉल्ट या आपूर्ति ठप होने पर शिकायत नहीं हो पाती है। गर्मी में पूरी रात लोगों को परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन
पांच दिन में भी बहाल नहीं हो सकी विद्युत आपूर्ति
माधोपुर। कटरा बाजार क्षेत्र के जयराम जोत, गोड़वा, मंगरे पुरवा, तिवारी पुरवा, नसीरपुर, पाठक पुरवा व कोड़री गांवों में पांच दिन से विद्युत आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। भीषण गर्मी के बीच बिजली न मिलने से बच्चे, बुजुर्ग व महिलाएं परेशान हैं। पेयजल, मोबाइल चार्जिंग और घरेलू कार्य प्रभावित हो रहे हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य रूप नारायण प्रजापति ने बताया कि कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। (संवाद)
मुख्य अभियंता को लिखा पत्र
पसका। लो वोल्टेज की समस्या को लेकर अंदूपुर के पूरे पांडेय निवासी रमाकांत पांडेय ने देवीपाटन मंडल के मुख्य अभियंता को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि पूरे पांडेय में लगे 10 केवीए के ट्रांसफार्मर पर अत्यधिक भार होने के कारण आए दिन लो वोल्टेज, फ्यूज उड़ने तथा आपूर्ति बाधित रहने की समस्या बनी हुई है। उन्होंने 10 केवीए ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि कर 25 केवीए के ट्रांसफार्मर लगवाकर समस्या से निजात दिलाने की मांग की। (संवाद)
फोन न उठाने पर होगी कार्रवाई
देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ का कहना है कि सभी एसडीओ व अवर अभियंताओं को उपभोक्ताओं की समस्या का समय से निराकरण करने के निर्देश दिए गए है। फोन न उठाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Trending Videos