सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Villagers protested for electrification

Gonda News: ग्रामीणों ने विद्युतीकरण के लिए किया प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 18 May 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Villagers protested for electrification
नवाबगंज के दुल्लापुर में नाराजगी जताते ग्रामीण। - संवाद 
विज्ञापन
नवाबगंज। दुल्लापुर गांव के रामनाथ पुरवा और दुर्गागंज माझा के मिश्रीलाल पुरवा के लोग आजादी के करीब 79 साल बाद भी बिजली जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित हैं। सोमवार को ग्रामीणों ने गांव में प्रदर्शन कर विद्युतीकरण की मांग उठाई।
Trending Videos




दोनों पुरवों के 35 परिवारों के लगभग 200 लोग आज भी बिजली की सुविधा से वंचित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हर चुनाव में जनप्रतिनिधि विद्युतीकरण कराने का वादा करते हैं, पर चुनाव बाद भूल जाते हैं। राजेश कुमार ने बताया कि पांच साल पहले पंचायत चुनाव के दौरान बिजली के पोल तो लगे, पर तार की लाइन नहीं खींची गई। कई बार शिकायत के बावजूद सिर्फ आश्वासन ही मिला। बिजली न होने से बच्चों की पढ़ाई मोमबत्ती की रोशनी में होती है। केरोसीन की उपलब्धता भी बंद हो चुकी है, जिससे शाम होते ही गांव अंधेरे में डूब जाता है। बिजली न होने से ग्रामीणों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के युवकों के विवाह में भी परेशानी आ रही है, क्योंकि रिश्ते देखने आने वाले लोग दोबारा नहीं आते। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से गांव का शीघ्र विद्युतीकरण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपखंड अधिकारी पीयूष सिंह ने पोल लगने की जानकारी न होने की बात कही। उन्होंने मामले की जांच कराकर जल्द बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed