सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Lawyers protest against lathicharge in Lucknow

Gonda News: लखनऊ में लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 18 May 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Lawyers protest against lathicharge in Lucknow
कलेक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन सौंपते अ​धिवक्ता संघ के पदा​धिकारी। स्रोत: संगठन 
विज्ञापन
गोंडा। लखनऊ में अतिक्रमण हटाने के दौरान रविवार को अधिवक्ताओं पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को गोंडा कचहरी में अधिवक्ताओं ने पूर्ण कार्य बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया। सिविल बार और जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट में नारेबाजी की। इसके बाद राज्यपाल व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम प्रियंका निरंजन को सौंपा।
Trending Videos

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविचंद्र त्रिपाठी ने लखनऊ में अधिवक्ताओं के साथ मारपीट करने वालों पर एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई, क्षतिग्रस्त सामान की भरपाई और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई रोकने की मांग की। प्रदर्शन के चलते कचहरी का कामकाज प्रभावित रहा। रवि चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो अधिवक्ता बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान सुनील पांडेय, गौरी शंकर चतुर्वेदी, राजेंद्र प्रसाद तिवारी, राम बुझारथ द्विवेदी, विंदेश्वरी प्रसाद दूबे, माधवराज मिश्र, संजय सिंह, चंद्रमणि तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed