सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   30 bed emergency trauma ICU block will open in medical college

Gonda News: मेडिकल कॉलेज में खुलेगा 30 बेड का इमरजेंसी ट्राॅमा आईसीयू ब्लॉक

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 11 Feb 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
30 bed emergency trauma ICU block will open in medical college
गोंडा स्थित मेडिकल कॉलेज। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के बजट को लेकर सुबह से ही लोगों में उत्सुकता दिखी। बजट को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में भी बेताबी रही। भाजपा कार्यालय में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सुबह 10 बजे से ही टीवी पर बजट का लाइव प्रसारण देखने के लिए इकट्ठा हो गए। वहीं विपक्षी पार्टियों के लोग भी बजट से जिले को क्या मिला यह जानने के लिए मोबाइल व टीवी पर बजट की जानकारी लेते रहे। बजट पेश होने के बाद जहां भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने यूपी बजट को विकास परक बताया वहीं विपक्षी नेताओं ने कहा कि यह बजट सभी वर्गों को निराश करने वाला है।
Trending Videos



विकास को मिलेगी गति
यूपी बजट से जिले के विकास को गति मिलेगी। इस बजट में जनकल्याण को प्राथमिकता दी गई है। इसके दूरगामी परिणाम देखने को मिलेंगे। बजट में युवाओं व महिलाओं के हितों को विशेष महत्व दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पल्टूराम, सदर विधायक

सभी वर्गों को मिलेगा लाभ
प्रदेश सरकार का बजट सभी वर्गों के लिए उपयोगी है। महिला, युवा, किसान व श्रमिक वर्ग का बजट में विशेष ख्याल रखा गया है। यह बजट से रोजगार सृजन एवं फसल उत्पादन क्षमता में वृद्धि करने वाला साबित होगा।

कैलाश नाथ शुक्ल, तुलसीपुर विधायक

शिक्षा व स्वास्थ्य पर विशेष फोकस
प्रदेश सरकार ने इस बार शिक्षा व स्वास्थ्य पर विशेष फोकस के साथ हर वर्गों का ध्यान रखते हुए समावेशी बजट प्रस्तुत किया है। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के लिए बजट मिलने से निर्माण कार्य में तेजी आएगी। मेडिकल कॉलेज में छात्रावास बनने से स्वास्थ्य सुविधाओं में भी वृद्धि होगी।
राम प्रताप वर्मा, उतरौला विधायक
महिला उत्थान में सहायक होगा बजट
उत्तर प्रदेश के बजट में महिलाओं के उत्थान को प्राथमिकता दी गई है। बजट में महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए कई योजनाओं में बजट दिया गया है। यह बजट प्रदेश के विकास को नई दिशा प्रदान करेगा।
आरती तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष

निराशाजनक है बजट
प्रदेश सरकार का बजट पूरी तरह निराशाजनक है। इस बजट में स्पष्टता की कमी है। कृषि एवं रोजगार सृजन के लिए सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। किसान, मजदूर, गरीब एवं शोषित वर्ग की उपेक्षा की गई है।
राकेश यादव, गैसड़ी विधायक

मध्यम वर्ग को मिली निराशा
प्रदेश सरकार के बजट से मध्यम वर्ग निराश है। इस बजट से किसान, मजदूर व व्यापारी वर्ग को भी कोई राहत नहीं मिली है। बजट से हर कोई अपने आपको ठगा महसूस कर रहा है।
धीरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक कांग्रेस

बेरोजगारी दूर करने का उपाय नहीं
उत्तर प्रदेश सरकार ने जो बजट पेश किया है उसमें बेरोजगारी दूर करने का कोई उपाय नहीं किया गया है। रोजगार सृजन के क्षेत्र में सरकार की उपेक्षा से युवा वर्ग निराश है। यह बजट पूरी तरह उच्च वर्ग को लाभ पहुंचाने वाला है।
लालचंद, बसपा जिलाध्यक्ष
किसान व दुर्बल वर्ग की उपेक्षा
सरकार ने इस बजट में किसान व दुर्बल वर्ग की उपेक्षा की गई है। पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए बजट में कई प्रकार की योजनाएं हैं। मध्यम वर्ग को भी उपेक्षित किया गया है। यह बजट सभी को निराश करने वाला है।
रामशिरोमणि वर्मा, श्रावस्ती सांसद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed