सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Devipatan gets a gift, sports college will be built

Gonda News: देवीपाटन को मिली सौगात, बनेगा स्पोर्ट्स कॉलेज

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 11 Feb 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Devipatan gets a gift, sports college will be built
खेल कार्यालय। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
गोंडा। प्रदेश सरकार ने बजट में देवीपाटन मंडल को बड़ी सौगात देते हुए यहां स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना की घोषणा की है। कॉलेज के निर्माण के लिए बजट में 80 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। इस घोषणा से मंडल के खिलाड़ियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
Trending Videos


देवीपाटन मंडल के किसी भी जिले में अब तक स्पोर्ट्स कॉलेज की सुविधा नहीं थी। इसके कारण प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए लखनऊ, गोरखपुर या अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था। लंबे समय से स्थानीय स्तर पर स्पोर्ट्स कॉलेज की मांग उठ रही थी। करनैलगंज विधायक अजय सिंह ने भी इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर प्रस्ताव रखा था, जिसके बाद सरकार ने इसे मंजूरी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की ओर से स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए भूमि का चयन कर प्रस्ताव पहले ही शासन को भेजा जा चुका है। यह कॉलेज खेलो उत्तर प्रदेश अभियान के तहत मंडल के खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण, तकनीकी सहयोग, खेल उपकरण और प्रतियोगी माहौल उपलब्ध कराएगा। इससे सीमावर्ती जिलों की खेल प्रतिभाओं को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

करनैलगंज विधायक अजय सिंह ने कॉलेज निर्माण पर प्रसन्नता जताई। ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव प्रत्यूष राज ने कहा कि स्पोर्ट्स कॉलेज बनने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और खेल आधारित आर्थिक गतिविधियों को भी बल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed