{"_id":"6a397ecbe0a28a64640e513c","slug":"30-women-voiced-their-grievances-at-the-shakti-samvad-gonda-news-c-100-1-gon1001-160851-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: शक्ति संवाद में 30 महिलाओं ने लगाई फरियाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: शक्ति संवाद में 30 महिलाओं ने लगाई फरियाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
बैठक में शामिल मंडलायुक्त।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोंडा। मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद में सोमवार को महिलाओं की समस्याएं प्रमुखता से उठीं। मंडलायुक्त कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में 30 महिलाओं ने अपनी समस्याओं से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए। मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर जांच कर निस्तारण की आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। ननका देवी की राशन कार्ड संबंधी समस्या का निस्तारण कर उनका नाम पात्र गृहस्थी योजना में शामिल किया गया।
पूनम सिंह को पति की मृत्यु के बाद बच्चों के पालन-पोषण में आ रही कठिनाइयों को देखते हुए मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का लाभ दिलाया गया। मंडलायुक्त ने कहा कि मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद का उद्देश्य महिलाओं की समस्याओं को सुनकर उन्हें त्वरित न्याय और राहत दिलाना है। कार्यक्रम के माध्यम से प्राप्त प्रत्येक शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई की जा रही है, जिससे महिलाओं का प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हो रहा है। इस दौरान अपर आयुक्त राजेश यादव आदि मौजूद रहे।