{"_id":"6a397f75ac8edd2fb409316d","slug":"there-were-20-passengers-in-a-six-seater-vehicle-gonda-news-c-100-1-gon1001-160833-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: छह सीटर गाड़ी में बैठी थीं 20 सवारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: छह सीटर गाड़ी में बैठी थीं 20 सवारियां
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
गाड़ी का चालान करते एआरटीओ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोंडा। परिवहन विभाग व यातायात पुलिस ने सोमवार को मुन्नन खां चौराहे व बलरामपुर रोड पर अभियान चलाया। एआरटीओ (प्रशासन) आरसी भारतीय के नेतृत्व में चले अभियान में 21 वाहनों को सीज किया गया, जबकि 168 वाहनों का चालान काटा गया।
जांच में बलरामपुर रोड पर एक छह सीटर बोलेरो में 20 यात्रियों को बैठाकर ले जाया जा रहा था। वाहन को सीज कर इटियाथोक थाने में खड़ा करा दिया गया है। अभियान में बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। दोपहिया वाहनों पर विशेष नजर रखते हुए 19 बाइक व स्कूटर सीज कर दिए गए। वहीं एक स्कूल बस शादी समारोह में सवारियां ढोते हुए मिली।
जांच में परमिट और फिटनेस वैध न पाए जाने पर बस को भी सीज कर दिया गया। इसके अलावा शादी समारोह में इस्तेमाल किए जा रहे चार अन्य वाहनों का चालान किया गया। एआरटीओ आरसी भारतीय ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे।