सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Body of teenager who drowned in Saryu Canal found in Gonda on the third day.

Gonda News: सरयू नहर में डूबे किशोर का शव तीसरे दिन गोंडा में मिला

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 22 Jun 2026 09:31 PM IST
विज्ञापन
Body of teenager who drowned in Saryu Canal found in Gonda on the third day.
विज्ञापन
इटियाथोक। सरयू नहर में नहाते समय डूबे बहराइच निवासी किशोर का शव घटना के तीसरे दिन सोमवार को रमवापुर गोविंदा के पास बरामद हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि बहराइच जिले के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के भवानीपुर बनकट गांव निवासी कुलदीप (17) शनिवार को अपने ननिहाल विशेश्वरगंज के गोसाईंपुर पेरा आया था। दोपहर में वह दोस्तों के साथ सरयू नहर में नहाने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन पता नहीं चला। सोमवार दोपहर रमवापुर गोविंदा के पास ग्रामीणों ने सरयू नहर में एक शव उतराते देखा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। मौके पर पहुंचे चचेरे भाई प्रदीप ने शव की शिनाख्त कुलदीप के रूप में की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed