सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   A bridge will be built on the Manihari Ghat of Saryu

Gonda News: सरयू के मनिहारी घाट पर बनेगा पुल

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 19 Mar 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
A bridge will be built on the Manihari Ghat of Saryu
विज्ञापन
पसका/करनैलगंज। सरयू नदी के मनिहारी घाट पर पुल निर्माण के लिए शासन ने करीब 24 करोड़ रुपये के बजट की स्वीकृति दे दी है। इससे क्षेत्र के लगभग दो लाख लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।
Trending Videos

करनैलगंज विधायक अजय सिंह ने बताया कि बीते दिसंबर में उन्होंने पुल निर्माण के लिए मुख्यमंत्री को मांगपत्र सौंपा था। इसे संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री ने राज्य योजना (ग्रामीण) के तहत सेतु निर्माण कार्य के लिए शासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति दे दी है। इस धनराशि से मनिहारी घाट पर दीर्घ सेतु, पहुंच मार्ग और सुरक्षात्मक कार्य सहित भूमि अधिग्रहण किया जाएगा। इस पुल के बनने से करनैलगंज और परसपुर ब्लॉक की दो दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों का आवागमन सुगम हो जाएगा। अभी तक लोग पीपे के पुल से आवागमन करते हैं, जिसे बाढ़ आने पर हटा दिया जाता है। इसके बाद नाव से नदी पार करना जोखिम भरा होता है। पुल का निर्माण होने से नदी के दक्षिण स्थित सरैया, रुदौली, शाहपुर, सकतपुर, बरतरा, बरदहा, नरायनपुर साल, ललक और जयसिंह तथा उत्तर में मनिहारी, परेटा, बलमत्थर, हीरापुर शाहपुर, लालेमऊ, मुंडेरवा, कुरथा, कंजेमऊ, शीशामऊ, बसंतपुर, आटा व अकोहरी गांव के लोगों को नाव से छुटकारा मिल जाएगा। पुल की स्वीकृति पर हरिओम ओझा, नानबाबू मिश्र, शैलेंद्र मणि, महीधर शुक्ल, सुशील शर्मा, दीपक, सूरज, वंशबहादुर, आशीष गिरी आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



टेढ़ी नदी पर पुल के लिए 16.51 करोड़ मंजूर

तरबगंज। वीरसिंहपुर में टेढ़ी नदी पर सेतु निर्माण के लिए शासन ने 16.51 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इस पुल के बनने से करीब दो दर्जन ग्राम पंचायतों की डेढ़ लाख आबादी का आवागमन सुलभ होगा। वर्तमान में लोगों को गोड़वा घाट या चौबेपुर घाट पुल से होकर गोंडा जाना-जाना पड़ता है। इससे करीब 10 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना पड़ता है। विधायक प्रेम नरायन पांडेय ने बताया कि अब वीरसिंहपुर, हरखापुर, लौव्वा टेपरा, पांडेय पुरवा, धनई पट्टी, शुक्लनपुरवा, इंद्रापुरवा, दामोदर पुरवा, नकहा आदि गांवों के लोगों को राहत मिलेगी। बेलसर व झंझरी ब्लॉक के कई गांवों के लोगों का भी आवागमन आसान हो जाएगा। लगभग 80 मीटर लंबे इस सेतु के दोनों तरफ संपर्क मार्ग और फुटपाथ भी बनाए जाएंगे। विधायक ने बताया कि पिछले साल जुलाई में मुख्यमंत्री से सेतु निर्माण की मांग की गई थी। इसे अब वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed