{"_id":"69c0c835f781bc0fbd0256ed","slug":"video-video-gada-ma-palsa-mathabhaugdha-paca-pasha-cara-garafatara-eka-ghayal-bhasa-paugdhava-va-tamaca-bramatha-2026-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गोंडा में पुलिस मुठभेड़: पांच पशु चोर गिरफ्तार, एक घायल, भैंस-पड़वा व तमंचा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गोंडा में पुलिस मुठभेड़: पांच पशु चोर गिरफ्तार, एक घायल, भैंस-पड़वा व तमंचा बरामद
गोंडा। कोतवाली नगर पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में रविवार देर रात मुठभेड़ के बाद अंतर जनपदीय पशु चोर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस, चोरी की भैंस-पड़वा, पिकअप वाहन और नकदी बरामद की है।
एएसपी मनोज रावत ने बताया कि केशवपुर पहाड़वा रेलवे क्रॉसिंग के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पशु चोरी करने वाले बदमाश वाहन से आ रहे हैं। घेराबंदी करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में समीर उर्फ लल्लन के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे पांचों आरोपियों समेत पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान समीर उर्फ लल्लन निवासी फैजाबाद रोड इमामबाड़ा थाना कोतवाली नगर जनपद गोंडा, तुशाल उर्फ तुफैल निवासी बड़ा इमामबाड़ा थाना कोतवाली नगर जनपद गोंडा, भूपेंद्र यादव उर्फ भूपत निवासी छपरा तल्ला थाना फखरपुर जनपद बहराइच, मैनुद्दीन निवासी छपरा तल्ला थाना फखरपुर जनपद बहराइच तथा नयाब पुत्र निवासी इमामबाड़ा थाना कोतवाली नगर जनपद गोंडा के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 315 बोर का तमंचा, कारतूस, खोखा, चोरी में प्रयुक्त पिकअप, एक भैंस, एक पड़वा और 17 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी समीर पर पहले से कई चोरी के मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि पशु चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए टीमें लगाई गई थीं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कोतवाली नगर में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।