{"_id":"69c007a93a6240735109d112","slug":"video-kanpur-grand-procession-taken-out-for-78th-ram-navami-festival-welcomed-at-various-locations-2026-03-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: 78वें रामनवमी महोत्सव पर निकाली शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: 78वें रामनवमी महोत्सव पर निकाली शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत
श्री सनातन धर्म सभा की ओर से 78वें रामनवमी महोत्सव के तहत रविवार को श्री सनातन धर्म मोहन मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा का उद्घाटन विजय कपूर व पूर्व विधायक अजय कपूर ने किया।
यात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ हुई। सबसे आगे लिल्ली घोड़ी, बैंड के साथ छोटे बच्चे हनुमान की वानर सेना के रूप में गदा लेकर चल रहे थे। साथ में अखंड हिंद फौज के युवक- युवतियां दो कतार बनाकर चल रहे थे। बीच में घोड़े पर बालक बैठे थे। यात्रा में शिव परिवार, गंगा अवतरण, दुर्गा जी, लक्ष्मी नारायण और राम दरबार की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। यात्रा गोविंद नगर बाजार से होते हुए चावला मार्केट, नंदलाल चौराहा होते हुए मंदिर प्रांगण में समाप्त हुई। व्यापारियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान अध्यक्ष बलदेव राज मल्होत्रा, सुनील दीक्षित, अनिल कपूर, राजेश भल्ला, अनिल यादव, नीरज चढ्ढा, राम कुमार पाठक, सुधीर झा, राहुल बघेल, कमल द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।