सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Pledge to conserve water on World Water Day

Gonda News: विश्व जल दिवस पर दिलाया जल संरक्षण का संकल्प

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 22 Mar 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Pledge to conserve water on World Water Day
 कार्यक्रम में सम्मानित किए गए प्रतिभागी। स्रोत: संस्थान 
विज्ञापन
गोंडा। विश्व जल दिवस पर रविवार को पानी संस्थान की ओर से एक मैरिज लॉन में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार करने व कम लागत और कम पानी में अधिक उत्पादन के लिए आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
Trending Videos

गोंडा एवं श्रावस्ती जनपद के आठ विकासखंडों में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर किसानों को जल संरक्षण के महत्व की जानकारी दी गई। किसानों को घटते भूजल स्तर और जल संकट की संभावित स्थिति के प्रति सचेत किया गया। मुख्य अतिथि उप कृषि निदेशक पीके ठाकुर ने कहा कि जल संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इसे बचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे पानी का सदुपयोग करें और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखें। जिला उद्यान अधिकारी रश्मि शर्मा ने किसानों को ड्रिप सिंचाई जैसी आधुनिक तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। तकनीकी निदेशक रवि सिंह ने कहा कि सामूहिक प्रयास और जनजागरूकता अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक गायिका ममता मिश्रा ने गीतों के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश दिया। रोली, मयंका वर्मा, ननकई, गिरजा देवी, कुमकुम मिश्रा, मीना देवी, रीना जायसवाल, रीना वर्मा, सतना देवी सहित अन्य को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अविनाश सिंह, राजीव मिश्र, वीरेंद्र कुमार, सुभाष चंद्र, निर्भय, जितेंद्र, अंकिता मिश्रा, प्रिया श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed