{"_id":"69c57422697fd196ed081782","slug":"a-grand-ramotsav-will-be-held-today-at-2688-places-gonda-news-c-100-1-slko1026-154958-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: आज 2,688 स्थानों पर होगा भव्य रामोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: आज 2,688 स्थानों पर होगा भव्य रामोत्सव
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
रामनवमी के लिए अयोध्या से मंगाई गई श्रीराम की प्रतिमा। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। चैत्र रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को जिले में श्रीराम जन्मोत्सव को भव्य और व्यापक स्तर पर मनाने की तैयारी जोरों पर है। विश्व हिंदू परिषद ने इस बार बड़े पैमाने पर रामोत्सव कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई है।
विहिप नेता राकेश वर्मा गुड्डू ने बताया कि जिले के सभी प्रखंडों के अंतर्गत आने वाली ग्राम सभाओं, मजरों के साथ-साथ नगर क्षेत्र के मोहल्लों, वार्डों और मंदिरों-देवालयों व काली माता स्थानों पर श्रीराम के विग्रह और राम दरबार स्थापित कर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष पूरे जिले में 2,688 स्थानों पर श्रीराम जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और कार्यकर्ता कार्यक्रमों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। आयोजकों के अनुसार अयोध्या से प्रभु श्रीराम की एकल विग्रह मूर्तियां और राम दरबार मंगाए गए हैं, जिन्हें विभिन्न स्थानों पर स्थापित कर पूजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
84 कोसी परिक्रमा क्षेत्र में भी रहेगा उत्साह
84 कोसी परिक्रमा का करीब 90 किलोमीटर क्षेत्र गोंडा जनपद में आता है। ऐसे में इस परिक्रमा क्षेत्र के सभी प्रमुख पड़ावों और धार्मिक स्थलों पर भी रामोत्सव कार्यक्रम पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। विहिप नेताओं का कहना है कि अयोध्या में रामलला के विराजमान होने के बाद श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। इसी उत्साह को आगे बढ़ाते हुए भविष्य में दुर्गा पूजा की तर्ज पर गांव-गांव और मोहल्लों में रामोत्सव आयोजित करने की योजना है, ताकि पूरे जिले को राममय बनाया जा सके।
Trending Videos