सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   A network of roads will be laid at a cost of 10,000 crore.

Gonda News: देवीपाटन मंडल में 10 हजार करोड़ रुपये से बिछेगा सड़कों का जाल

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 21 Jun 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
A network of roads will be laid at a cost of 10,000 crore.
विज्ञापन
गोंडा। विधानसभा चुनाव से पहले देवीपाटन मंडल में सड़क और पुल निर्माण की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मंडल के चार जिलों में 10,134.93 करोड़ रुपये की लागत से 2,307 सड़क एवं सेतु परियोजनाओं का प्रस्ताव तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की समीक्षा बैठक के बाद लोक निर्माण विभाग ने इन परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की कवायद तेज कर दी है।


शुक्रवार को मंडल मुख्यालय स्थित आयुक्त कार्यालय के महाराजा सुहेलदेव सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों पर मंथन किया। उन्होंने सभी विधायकों को अपने-अपने क्षेत्रों की जरूरतों के अनुसार सड़क निर्माण, चौड़ीकरण, पुल और पुलिया निर्माण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर चिह्नित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता योगेंद्र सिंह ने बताया कि जनप्रतिनिधियों को प्रस्तावित कार्यों की सूची उपलब्ध करा दी गई है। उनसे वरीयता क्रम तय कर विभाग को भेजने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन


सोमवार तक सभी विधानसभा क्षेत्रों से प्राथमिकता सूची मिलने की उम्मीद है। इसके बाद प्रस्ताव शासन को भेजे जाएंगे। स्वीकृति मिलने के साथ ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने लंबित परियोजनाओं को भी समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों, सीमावर्ती इलाकों और संपर्क मार्गों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed