{"_id":"6a38201082fbf682e60f1735","slug":"pandemonium-erupted-as-soon-as-the-body-arrived-from-lucknow-gonda-news-c-100-1-slko1028-160823-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: लखनऊ से शव पहुंचते ही मच गया कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: लखनऊ से शव पहुंचते ही मच गया कोहराम
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुजेहना। कार की ठोकर से घायल साइकिल सवार की उपचार के लिए लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई थी। लखनऊ में पोस्टमार्टम के बाद रविवार को शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
धानेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर दुबावल बेचू पुरवा निवासी संतोषी लाल कनौजिया शुक्रवार को इटहनवा गांव रिशतेदारी में गए थे। शनिवार को सुबह पत्नी महारानी व नाती कार्तिक के साथ साइकिल से लौट रहे थे। कस्बा धानेपुर में सामने से आ रही कार की साइकिल में टक्कर लगने से तीनों घायल हो गए। संतोषी लाल को मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर किया गया था। लखनऊ पहुंचते ही डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर लुधियाना में रह रहे तीनों बेटे अरुणेश कुमार, बब्बुन व सुजीत रविवार को गांव पहुंचे। गांव के श्मशान घाट पर संतोषी लाल का अंतिम संस्कार किया गया। (संवाद)