सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Power crisis causing distress amidst scorching heat

Gonda News: भीषण गर्मी में परेशान कर रहा बिजली संकट

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 21 Jun 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Power crisis causing distress amidst scorching heat
विज्ञापन
वजीरगंज/बालपुर/मसकनवा/माधोपुर। जिले की बिजली व्यवस्था लगातार पटरी से उतरती नजर आ रही है। कहीं ट्रांसफार्मर जलने से आपूर्ति ठप है तो कहीं 33 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन में फाॅल्ट और तकनीकी खराबियों के कारण उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुभागपुर, वजीरगंज, तरबगंज, धानेपुर, इटियाथोक, मेहनौन, परसपुर और खरगूपुर समेत कई क्षेत्रों में लोग बिजली संकट से परेशान हैं।


वजीरगंज के मोहनपुर विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के बानेपुर गांव में रविवार सुबह तार टूटकर दूसरे तार से छू जाने के कारण लाइन फेस-टू-फेस हो गई। इससे कई उपभोक्ताओं के एसी, पंखे, टुल्लू पंप, एग्जॉस्ट फैन समेत अन्य विद्युत उपकरण जल गए। सूचना पर विभाग ने आपूर्ति बंद कर फाॅल्ट ठीक कराया, इसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई। उधर, बालपुर उपकेंद्र से जुड़ी 33 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन में खराबी आने से रविवार सुबह पांच बजे से दोपहर दो बजे तक करीब नौ घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे करीब लगभग एक लाख की आबादी प्रभावित हुई। बिजली न रहने से पेयजल संकट भी गहरा गया और लोगों को उमस भरी गर्मी में परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मसकनवा के खालेगांव बाजार में 250 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब होने से 125 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रोस्टरिंग के नाम पर हो रही कटौती से उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ रही है। लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर खराब होने पर समय से बदला नहीं जाता है। वहीं, माधोपुर क्षेत्र में 33 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का इंसुलेटर पंचर होने और 11 केवी लाइन में तकनीकी खराबी के कारण पूरी रात बिजली आपूर्ति बाधित रही। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि फॉल्ट दूर कर आपूर्ति बहाल कराई जा रही है।
विज्ञापन

लो वोल्टेज और ट्रांसफार्मर खराबी से उपभोक्ता परेशान

खरगूपुर समेत कई क्षेत्रों में लो वोल्टेज से उपभोक्ता परेशान हैं। वहीं, सुभागपुर के विस्वा गनेश डिहवा निवासी सोमेश शुक्ल, अंकित और अन्य ग्रामीणों का कहना है कि पांच दिन से फुंका ट्रांसफार्मर बदला नहीं गया है। भीषण गर्मी में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग परेशान हैं। तरबगंज के ढोढेपुर बाजार निवासी दुखहरण प्रसाद ने बताया कि उनके क्षेत्र में चार दिन से ट्रांसफार्मर खराब है। धानेपुर के पंडितपुरवा निवासी राम शब्द ने कहा कि उनके गांव में 10 दिन से ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। इसी तरह इटियाथोक के मोहनपुरा, मेहनौन, सुभागपुर के रेनगांव और परसपुर के बलमत्थर, धानेपुर समेत कई गांवों के उपभोक्ताओं ने भी शिकायत दर्ज कराई है। लोगों ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुचारु कराने और खराब ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदलवाने की मांग की है।
समस्या समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
भीषण गर्मी के चलते विद्युत खपत लगातार बढ़ रही है। ऐसे में उपभोक्ताओं से अपील है कि आवश्यक उपकरणों का ही प्रयोग करें। ट्रांसफार्मर बदलने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। समस्या समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

-- सुशील कुमार यादव, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed