सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Substandard material is being removed from the dam, and top-quality bricks are now being laid

Gonda News: बांध से खराब हटाकर अब लगाई जा रहीं अव्वल ईंटें

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 21 Jun 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Substandard material is being removed from the dam, and top-quality bricks are now being laid
ए​ल्गिन-चरसड़ी तटबंध पर ईंट बदलकर लगाया जा रहा खड़ंजा। स्रोत: विभाग 
विज्ञापन
करनैलगंज। एल्गिन-चरसड़ी बांध पर खड़ंजा निर्माण में पीली ईंटों के इस्तेमाल मामले में विभाग हरकत में आ गया है। सिंचाई एवं बाढ़ खंड विभाग ने मौके पर लगी खराब ईंटों को हटवाना शुरू कर दिया है। अब उनकी जगह अव्वल दर्जे की ईंटें लगाई जा रही हैं।

19 जून को अमर उजाला में प्रकाशित एक खबर में खड़ंजा निर्माण में पीली ईंटों के प्रयोग का मुद्दा उठाया गया था। इसमें एल्गिन-चरसड़ी बांध पर मानक के विपरीत ईंटें लगाने की सूचना दी गई थी। खबर का संज्ञान लेते हुए विभाग ने निर्माण सामग्री की जांच कराई। जांच के बाद ठेकेदार को खराब ईंटें हटाने के निर्देश दिए। उसे प्रथम श्रेणी की ईंटें लगाने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद से बांध पर अव्वल ईंटें लगाने का काम शुरू हो गया। एल्गिन-चरसड़ी बांध पर करीब 9.300 किलोमीटर हिस्से में खड़ंजा बन रहा है। इस कार्य के लिए दो करोड़ 81 लाख 97 हजार रुपये की लागत स्वीकृत है। स्थानीय लोगों ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे।
विज्ञापन

अवर अभियंता अविनाश श्रीवास्तव ने बताया कि पीली ईंटों का प्रयोग रोक दिया गया है। सभी खराब ईंटें हटवाकर मानक के अनुसार अव्वल दर्जे की ईंटें लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed