{"_id":"6a39036b25ca719f0b08c1f7","slug":"video-paemaesa-canava-ma-dakatara-na-dal-vata-shama-taka-calga-matathana-parakaraya-2026-06-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीएमएस चुनाव में डॉक्टरों ने डाले वोट, शाम तक चलेगी मतदान प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएमएस चुनाव में डॉक्टरों ने डाले वोट, शाम तक चलेगी मतदान प्रक्रिया
प्रांतीय अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष व संपादक समेत विभिन्न पदों के लिए हो रहा चुनाव
वीडियो स्टोरी
गोंडा। प्रांतीय चिकित्सा सेवा (पीएमएस) संघ के विभिन्न पदों के लिए सोमवार को सीएमओ कार्यालय सभागार में मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई। चुनाव के तहत प्रांतीय अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष, संपादक समेत विभिन्न पदों के लिए चिकित्सक अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
चुनाव अधिकारी एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. जे.एम. चिश्ती की निगरानी में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से कराया जा रहा है। मतदान शुरू होते ही चिकित्सकों में उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में डॉक्टर मतदान के लिए पहुंचे।
चुनाव में कुल 50 चिकित्सक मतदाता हैं, जिन्हें अपने प्रतिनिधियों के चयन का अवसर मिलेगा। मतदान प्रक्रिया शाम तक जारी रहेगी, जिसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव अधिकारियों ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।