{"_id":"69cd6235ff9b39f98208c3a3","slug":"a-policeman-was-run-over-by-a-train-while-trying-to-catch-a-drug-addict-and-both-his-legs-were-amputated-gonda-news-c-13-1-lko1075-1671558-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: नशेड़ी को पकड़ने में ट्रेन के नीचे आया सिपाही, दोनों पैर कटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: नशेड़ी को पकड़ने में ट्रेन के नीचे आया सिपाही, दोनों पैर कटे
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 01 Apr 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
फोटो-29-गोंडा में सिपाही आकाश सिंह
विज्ञापन
गोंडा। गोंडा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की रात ड्यूटी के दौरान जीआरपी सिपाही आकाश सिंह ने कर्तव्यनिष्ठा और साहस की मिसाल पेश की लेकिन इसी दौरान वह दर्दनाक हादसे के शिकार हो गए। हिरासत से भागे नशेड़ी को पकड़ने के प्रयास में वह चलती ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उसका दाहिना पैर कट गया। हालांकि, ऑपरेशन के बाद अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं, आरोपी को भी चोटें आई है।
मंगलवार रात जीआरपी को सूचना मिली कि प्लेटफॉर्म से बाहर स्टेशन परिसर के साइकिल स्टैंड के पास एक युवक नशे की हालत में कुछ लोगों से विवाद कर रहा है। इसी सूचना पर जीआरपी कोतवाली में तैनात सिपाही खैर मोहम्मद थाना घोसी जिला मऊ निवासी आकाश सिंह मौके पर पहुंचे तो आरोपी उनसे भी उलझ गया। सिपाही आरोपी सुनील कुमार निवासी उमरी बेगमगंज को हिरासत में लेकर उसे थाने ले आया। आरोपी को जीआरपी कोतवाली में सिपाहियों की निगरानी में रखा गया। देर रात करीब 12.30 बजे आरोपी थाने से निकलकर भागा। उसे पकड़ने के लिए सिपाही आकाश उसके पीछे दौड़े लेकिन तब तक आरोपी प्लेटफॉर्म नंबर एक से अप ट्रैक पर कूदकर भागने लगा। सिपाही उसे पकड़ पाता, इससे पहले अप ट्रैक पर डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस आ गई, वह प्लेटफॉर्म पर चढ़ते समय फिसल कर नीचे ट्रैक पर चले गए। इससे ट्रेन की चपेट में आने से उसका दाहिना पैर कट गया। ट्रेन के ड्राइवर के ब्रेक लगाने के बाद लोगों की मदद से सिपाही को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं, आरोपी ट्रैक और प्लेटफॉर्म के बीच दुबक गया लेकिन उसे भी चोटें आई हैं।
सिपाही के घायल होने की सूचना पर कोतवाली पहुंचे एसपी जीआरपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि हिरासत से भागे आरोपी को पकड़ने के चक्कर में ट्रेन की चपेट में आने से सिपाही का दाहिना पैर कट गया। लखनऊ के केजीएमयू में उसका ऑपरेशन किया गया है, अब वह खतरे से बाहर है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।
Trending Videos