{"_id":"69d3785782d8fcc904000246","slug":"video-gada-ma-sakal-ka-jagaha-saldara-ka-lina-kaugdha-thhapa-ma-jhalsata-thakha-bcapana-2026-04-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में स्कूल की जगह सिलिंडर की लाइन, कड़ी धूप में झुलसता दिखा बचपन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में स्कूल की जगह सिलिंडर की लाइन, कड़ी धूप में झुलसता दिखा बचपन
गोंडा में रसोई गैस की किल्लत ने आम लोगों के साथ मासूम बचपन को भी झुलसा दिया है। सिलिंडर के इंतजार में अब स्कूल की घंटी नहीं, बल्कि लाइन में खड़े रहने की मजबूरी बच्चों की दिनचर्या बनती जा रही है। सोमवार को सिविल लाइन पुलिस चौकी के सामने दोपहर की चिलचिलाती धूप में लंबी कतारें लगी थीं।
सिर पर बरसाती धूप, पैरों के नीचे तपती जमीन और हाथ में पानी की बोतल-इन सबके बीच खड़ा था कक्षा दो का छात्र ओजस शर्मा। ओजस की आंखों में थकान थी, लेकिन चेहरे पर जिम्मेदारी का बोझ साफ झलक रहा था। उसने बताया कि वह सुबह छह बजे ही सिलिंडर लेने के लिए लाइन में लग गया था, लेकिन दोपहर तक भी नंबर नहीं आया। घर में टिफिन नहीं बन पाया, इसलिए स्कूल की छुट्टी करनी पड़ी।
ओजस के पिता रोज कमाने वाले मजदूर हैं। एक दिन का काम छोड़ना उनके लिए मुश्किल है, इसलिए घर की जिम्मेदारी इस नन्हे कंधे पर आ गई। यह सिर्फ ओजस की कहानी नहीं, बल्कि लाइन में खड़े कई बच्चों की हकीकत है, जो पढ़ाई छोड़ मजबूरी में गैस सिलिंडर के इंतजार में खड़े हैं। कतार में महिलाएं और बुजुर्ग भी घंटों से खड़े थे। धूप और प्यास से बेहाल लोग व्यवस्था को कोसते नजर आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।