{"_id":"69d34633235886248204b80c","slug":"video-gada-ma-naita-karakata-taranamata-ka-aayajana-akhalsha-yathava-na-varacaal-mathhayama-sa-kaya-uthaghatana-2026-04-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, अखिलेश यादव ने वर्चुअल माध्यम से किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, अखिलेश यादव ने वर्चुअल माध्यम से किया उद्घाटन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार की रात गोंडा में स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट (गोंडा प्रीमियर लीग सीजन-6) का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। यह उद्घाटन उन्होंने प्रदेश सपा कार्यालय से ऑनलाइन किया
अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में समाजवादी सरकार बनने पर गोंडा सहित पूरे उत्तर प्रदेश में खेलों के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि कम ओवर वाले मैचों के कारण टेनिस क्रिकेट की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है और युवा इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो टेनिस क्रिकेट के लिए अलग से नियम बनाए जाएंगे और इसे राज्य खेल के रूप में शामिल करने पर भी विचार किया जाएगा। साथ ही इस खेल को बढ़ावा देने के लिए 100 से 200 करोड़ रुपये का कॉर्पस फंड बनाने की योजना भी बनाई जाएगी।
आयोजकों के अनुसार, यह पांच दिवसीय रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट रविवार से शुरू हो गया है, जिसका फाइनल मुकाबला 10 अप्रैल को खेला जाएगा। प्रतियोगिता में विजेता टीम को तीन लाख रुपये और उपविजेता टीम को डेढ़ लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों को स्कूटी और मैन ऑफ द सीरीज को भी स्कूटी प्रदान की जाएगी।
नगर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी गोंडा एवं टूर्नामेंट आयोजक मतीन सिद्दीकी ने बताया कि इस टूर्नामेंट का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।