{"_id":"69d2a7fbee294927ab03e0c4","slug":"farmer-crushed-to-death-by-tractor-gonda-news-c-100-1-slko1026-155670-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: किसान को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: किसान को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
रामरंग यादव का फाइल फोटो और मौके पर छानबीन करते एएसपी व सीओ। संवाद
विज्ञापन
विश्नोहरपुर। नवाबगंज के तुलसीपुर माझा पूरेअर्जुन निवासी रामरंग यादव (25) को रविवार शाम रास्ते के विवाद में ट्रैक्टर से कुचल दिया गया। गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। एएसपी (पश्चिमी) व सीओ ने मौके पर पहुंचकर रामरंग के परिजनों से पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
मृतक के चाचा मोहनलाल यादव ने बताया कि रामरंग यादव का गांव के ही भारत यादव से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार सुबह रास्ते पर आने-जाने को लेकर भारत यादव व उसके परिजनों ने रामरंग के छोटे भाई महेश को पीटा था। सूचना पर पुलिस भारत यादव को थाने ले गई थी। शांतिभंग की धारा में उसका चालान किया गया था। भारत यादव के परिजन उसकी जमानत का इंतजाम कर रहे थे। तभी गांव में भारत का बेटा राहुल उसी रास्ते से ट्रैक्टर लेकर निकला। रामरंग ने विरोध करते हुए रोकने का प्रयास किया तो राहुल ने उनके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इससे रामरंग मरणासन्न हो गए। परिवार के लोग उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मगर रास्ते में ही रामरंग की मौत हो गई।
घटना की सूचना पर सीओ उमेश्वर प्रभात सिंह ने गांव में पहुंचकर लोगों से जानकारी ली। एएसपी (पश्चिमी) राधेश्याम राय ने बताया कि मौके पर जांच कराई जा रही है। शव को मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवाया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
Trending Videos