सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   A procession was carried out with great enthusiasm

Gonda News: उल्लास के साथ निकाली गई शोभायात्रा

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 01 Feb 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
A procession was carried out with great enthusiasm
शास्त्री नगर मोहल्ले में निकाली गई संत रविदास की शोभायात्रा में शामिल लोग। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
गोंडा। संत शिरोमणि रविदास की जयंती पर रविवार को नगर में श्रद्धा और उल्लास का वातावरण रहा। इमामबाड़ा छावनी और शास्त्री नगर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। फूलों से सुसज्जित संत रविदास व महात्मा बुद्ध की प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र रहीं।
Trending Videos

शाम चार बजे इमामबाड़ा से शुरू हुई शोभायात्रा कुछ देर बाद शास्त्री नगर की यात्रा से मिल गई। फिर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पीपल चौराहे पर पहुंची। वहां पर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रांत संयोजक राकेश वर्मा गुड्डू के नेतृत्व में प्रतिमा पर पुष्पार्चन कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया और मिष्ठान वितरित किया। राकेश वर्मा ने कहा कि संत रविदास सामाजिक समरसता के प्रतीक थे। शोभायात्रा में अमित गौतम, विनोद गौतम, मुकेश गौतम, भरत गिरि, बबलू वर्मा, कमल बाबा, आशीष मोदनवाल, आनंद वर्मा, विजय वर्मा, राजेंद्र सिंह, अनिल बजरंगी आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीतिक दलों ने भी मनाई जयंती
समाजवादी पार्टी कार्यालय में जिला महासचिव राजेश यादव की अध्यक्षता में संत रविदास जयंती मनाई गई। पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। प्रदेश सचिव विनोद श्रीवास्तव व प्रवक्ता जावेद मंटू ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में प्रमोद पांडेय, संजय साहू, साहबराम यादव, रवि यादव, फरहान सिद्दीकी, बृजेश यादव, शब्बीर इदरीसी, अकीब अहमद आदि मौजूद रहे।
कांग्रेस भवन में शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी की अगुवाई में जयंती समारोह आयोजित हुआ। मीडिया प्रभारी शिवकुमार दुबे ने कहा कि संत रविदास ने समाज को एकता और भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर सैयद अब्दुल मुजीब, दिवाकर पांडेय, वसीम सिद्दीकी, जाकिर अली, इरफान अली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष नंदकिशोर नंदू के नेतृत्व में साहबगंज बड़गांव स्थित संत रविदास मंदिर में साफ-सफाई कर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। जिला महामंत्री राकेश तिवारी, संतोष सिंह, अरुण पासवान, अभिषेक दत्त त्रिपाठी, रक्षा राम भारती, केके श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed