{"_id":"69a9c5e6d126dc03d1003aa9","slug":"abir-gulal-flew-in-abundance-fagua-songs-echoed-gonda-news-c-100-1-gon1041-153489-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: खूब उड़े अबीर-गुलाल, गूंजे फगुआ गीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: खूब उड़े अबीर-गुलाल, गूंजे फगुआ गीत
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
विश्नोहरपुर में आयोजित थारू जनजाति होली उत्सव में थिरकते पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह। कार्यक्
विज्ञापन
नवाबगंज/करनैलगंज/मसकनवा/पसका/रुपईडीह। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के गांव विश्नोहरपुर में रंगारंग होली उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें बलरामपुर व श्रावस्ती से आईं थारू जनजाति की महिलाओं ने फूलों की होली खेलते हुए फगुआ गीत और पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर समा बांध दिया। इस दौरान उनके बेटे कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह और सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह भी मौजूद रहे।
करनैलगंज संवाद के अनुसार सकरौरा बड़ा शिवालय से राधा-कृष्ण की झांकी निकाली गई, जो प्रमुख मार्गों से होते हुए चौक घंटाघर पहुंची। रास्ते में लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। चौक घंटाघर व आसपास कुछ स्थानों पर हुड़दंग की घटनाएं भी हुईं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय पुलिस बल के साथ तैनात रहे।
मसकनवा संवाद के अनुसार, होली पर स्वामीनारायण मंदिर छपिया में भगवान घनश्याम महाराज की जन्मस्थली पर पारंपरिक फूलोत्सव मनाया गया। महंत देव स्वामी, सागर भगत आदि ने अभिषेक व पूजा-आरती कर भगवान का शृंगार किया। श्रद्धालुओं ने फूलों की होली खेलकर प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया।
पसका संवाद के अनुसार, आटा के गजराज पुरवा में बृजेश सिंह व सुसुंडा में ऋचा पांडेय ने होली मिलन समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर अजीत सिंह, रामसिंह, मनोज पांडेय, सुरेश शुक्ल आदि मौजूद रहे।
रुपईडीह संवाद के अनुसार, कस्बा आर्यनगर, कौड़िया बाजार, गोपाल बाग, घुचुवापुर, गोकरननाथ शिवाला व मल्लापुर सहित गांवों में लोगों ने अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को बधाई दी। शांति व्यवस्था के लिए कोतवाल जितेंद्र सिंह सहित पुलिस बल जगह-जगह तैनात रहा।
यहां भी मनाई गई होली
बेलसर : क्षेत्र में होली हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। हरी सिंह, गोलू सिंह, अजीत सिंह समेत अन्य लोगों ने उत्सव में भाग लिया। चौकी प्रभारी राकेश कुमार पांडेय के अनुसार 35 स्थानों पर होलिका दहन शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
कटरा बाजार : कस्बे में गुलाल के बाद शाम को फूलों की होली खेली गई। श्रीराम जानकी मंदिर चतुर्भुजी घाट से लड्डू गोपाल के विमान के साथ शोभायात्रा निकली। रथ व ई रिक्शों पर देवी-देवताओं की झांकियां निकाली गईं। कई स्थानों पर पूजा-आरती व प्रसाद वितरण हुआ। मुस्लिम समुदाय ने भी शोभायात्रा का स्वागत किया।
खरगूपुरः होली पर सुबह निकला होली जुलूस दोपहर तक चला। शाम को शोभायात्रा निकाली गई। इसमें शिव-पार्वती, राम, सीता, लक्ष्मण व हनुमान जी की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। पूर्व चेयरमैन राजीव रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
परसपुर : कस्बे के मंदिर रामजानकी मंदिर व अनजही गली सहित कई स्थानों पर युवाओं ने डीजे की धुन पर नृत्य कर होली मनाई। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
दुबहा बाजार: महादेव, रामापुर, सहरिया कला चौराहा, चैनापुर, कटुआ नाला, छिरास, रानीपुरवा व उमरिया सहित आसपास के गांवों में पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
Trending Videos