{"_id":"69aab94a63870a1a43029106","slug":"video-video-gada-ka-karatakaya-na-yapaesasa-ma-lharaya-paracama-269va-raka-hasal-2026-03-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"video: गोंडा के कार्तिकेय ने यूपीएससी में लहराया परचम, 269वीं रैंक हासिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
video: गोंडा के कार्तिकेय ने यूपीएससी में लहराया परचम, 269वीं रैंक हासिल
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 मुख्य परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। जिले के होनहार कार्तिकेय सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 269वीं रैंक हासिल की है। उनकी सफलता से जिले में खुशी का माहौल है।
कार्तिकेय सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गोंडा से ही प्राप्त की। उन्होंने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई गोंडा से पूरी करने के बाद आईआईटी मुंबई से स्नातक किया। इसके बाद उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी शुरू की और कड़ी मेहनत के दम पर यह सफलता हासिल की।
कार्तिकेय के पिता संजीव सिंह ने बताया कि बेटे की सफलता के पीछे उसकी लगन, अनुशासन और लगातार मेहनत का बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि कार्तिकेय शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर रहा और लक्ष्य तय कर उसी दिशा में मेहनत करता रहा। कार्तिकेय की इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ जिले के लोगों में भी गर्व और उत्साह का माहौल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।