सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Five people died in accidents on Holi

Gonda News: होली पर हादसों में पांच की जान गई

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 05 Mar 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Five people died in accidents on Holi
बृजेश तिवारी, शुभम शुक्ल, देवीदीन, अवधेश व अरुण की फाइल फोटो।
विज्ञापन
गोंडा। रंग, गुलाल और खुशियों का पर्व होली जिले के कई परिवारों के लिए दर्दनाक याद बन गया। जहां एक ओर लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर त्योहार की खुशियां बांट रहे थे, वहीं दूसरी ओर सड़क हादसों ने कई घरों की खुशियां छीन लीं। किसी का जवान बेटा नहीं लौटा तो कहीं परिवार का सहारा हमेशा के लिए छिन गया। देखते ही देखते हंसी-खुशी का माहौल चीख-पुकार और मातम में बदल गया। मंगलवार से बुधवार तक जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई।
Trending Videos


पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत
गौरा चौकी। गौरा चौकी-बभनान मार्ग पर बुधवार रात होली खेलकर घर लौट रहे तीन युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि महुआ पाकर महनुवा निवासी शुभम शुक्ल (21) की मौके पर ही मौत हो गई। शुभम अपने दोस्त प्रिंस शुक्ल (19) और अतुल शुक्ल (21) के साथ सुबह घर से होली खेलने निकला था। रात करीब साढ़े नौ बजे जब तीनों घर लौट रहे थे, तभी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा भिड़ी। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। खोड़ारे इंस्पेक्टर यशवंत सिंह ने बताया कि प्रिंस और अतुल को गंभीर हालत में सीएचसी ले जाया गया, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भैंस से टकराकर बाइक सवार किशोर की मौत
डुमरियाडीह। वजीरगंज में अयोध्या-गोंडा मार्ग से बसंती पुरवा जाने वाले रास्ते पर बुधवार शाम सड़क किनारे बंधी भैंस से टकराकर बाइक सवार अवधेश (13) व प्रदीप कुमार (15) निवासी टपरा पूरे बसंती गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान अवधेश की मौत हो गई। मृतक के पिता गुरुदेव ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति ने दोनों को गुटखा लाने के लिए अपनी बाइक देकर भेजा था। रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर भैंस से टकरा गई। इस पर पशुपालक ने दोनों की जमकर पिटाई की। गंभीर हालत में दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां अवधेश ने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष विपुल पांडेय ने बताया कि पिता ने घायल किशोर की पिटाई का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।

कार की टक्कर से किसान ने दम तोड़ा
बालपुर। करनैलगंज में गोंडा-लखनऊ मार्ग पर बटौरा नहर चौराहे के पास बुधवार दोपहर कार की टक्कर से किसान बृजेश तिवारी (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता नकछेद तिवारी ने बताया कि बृजेश दोपहर बाद होली मिलने के लिए पैदल घर से निकले थे। हादसे में घायल होने की सूचना पर जब वह अस्पताल पहुंचे तो बेटे की मौत हो चुकी थी। इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि कार चालक की तलाश की जा रही है।

हादसे में दामाद की मौत, ससुर व युवक घायल
इटियाथोक। खरगूपुर मार्ग पर बेंदुली गांव के पास बुधवार दोपहर बाइकों की भिड़ंत हो गई। इससे एक बाइक पर सवार पूरे सिधारी निवासी देवीदीन (21) व उनके ससुर भरतलाल (40) निवासी शिवपुरिया और दूसरी बाइक पर सवार श्याम (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां से देवीदीन को नाजुक हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान बृहस्पतिवार सुबह देवीदीन ने दम तोड़ दिया। देवीदीन अपने ससुर के साथ बुधवार दोपहर बाइक से छिछुली गांव जा रहे थे। तभी हादसा हो गया। थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि इलाज के दौरान देवीदीन की मौत की सूचना मिली है।

सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत
विश्नोहरपुर। भोपतपुर के हरनाटायर गांव अरुण यादव (19) मंगलवार शाम बाइक से घर लौट रहे थे। नवाबगंज-करनैलगंज मार्ग पर सुखवापुर के पास बाइक सांड़ से टकरा गई। हादसे में गंभीर चोटें आने से अरुण की मौत हो गई। बड़े भाई हरी यादव ने बताया कि अरुण मंगलवार शाम बाजार गए थे। लौटते समय बाइक सांड़ से टकराने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने अरुण को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि अरुण हेलमेट नहीं लगाए थे, सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हुई है।

बृजेश तिवारी, शुभम शुक्ल, देवीदीन, अवधेश व अरुण की फाइल फोटो।

बृजेश तिवारी, शुभम शुक्ल, देवीदीन, अवधेश व अरुण की फाइल फोटो।

बृजेश तिवारी, शुभम शुक्ल, देवीदीन, अवधेश व अरुण की फाइल फोटो।

बृजेश तिवारी, शुभम शुक्ल, देवीदीन, अवधेश व अरुण की फाइल फोटो।

बृजेश तिवारी, शुभम शुक्ल, देवीदीन, अवधेश व अरुण की फाइल फोटो।

बृजेश तिवारी, शुभम शुक्ल, देवीदीन, अवधेश व अरुण की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed