सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Holi special train will run via Gonda

Gonda News: गोंडा होकर चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 05 Mar 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Holi special train will run via Gonda
विज्ञापन
गोंडा। होली के बाद यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने वडोदरा-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन का संचालन तीन अतिरिक्त फेरों के लिए करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन गोंडा स्टेशन पर भी ठहरेगी, जिससे जिले के यात्रियों को राहत मिलेगी। रेलवे प्रशासन के अनुसार वडोदरा-गोरखपुर साप्ताहिक होली विशेष ट्रेन (09111) नौ, 16 और 23 मार्च को वडोदरा से शाम सात बजे चलेगी और अगले दिन रात 08:40 बजे गोंडा पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन बस्ती होते हुए रात 11:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। गोरखपुर-वडोदरा साप्ताहिक होली विशेष ट्रेन (09112) वापसी में 11, 18 और 25 मार्च को गोरखपुर से सुबह पांचा बजे रवाना होकर सुबह 07:30 बजे गोंडा स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन बाराबंकी, लखनऊ और कानपुर होते हुए वडोदरा जाएगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में 21 कोच लगाए जाएंगे। (संवाद)
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed