सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   In the core committee meeting, emphasis was laid on strengthening the organization up to the booth level

Gonda News: कोर कमेटी की बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 05 Mar 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
In the core committee meeting, emphasis was laid on strengthening the organization up to the booth level
सर्किट हाउस में पर्यवेक्षक नीलिमा कटियार को स्मृति चिंह देकर सम्मानित करते जिलाध्यक्ष व अन्य। स
विज्ञापन
गोंडा। पूर्व उच्च शिक्षा राज्यमंत्री नीलिमा कटियार ने बतौर पर्यवेक्षक बृहस्पतिवार को जिले में पहुंचकर भाजपा संगठन की नब्ज टटोली। सर्किट हाउस में आयोजित कोर कमेटी की बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने को लेकर गहन मंथन किया गया।
Trending Videos

सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक करीब पांच घंटे संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकों का सिलसिला चलता रहा। पर्यवेक्षक ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने और आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का मंत्र दिया। नए जिलाध्यक्ष इकबाल बहादुर तिवारी ने संगठन के बारे में जानकारी दी। बैठक में कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान विधायक रमापति शास्त्री, बावन सिंह, प्रेमनरायन पांडेय, अजय सिंह, विनय कुमार द्विवेदी, प्रभात कुमार वर्मा, प्रतीक भूषण सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी, आशीष त्रिपाठी, राकेश तिवारी, विद्याभूषण द्विवेदी, संजीव सिंह, राघवेंद्र ओझा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द घोषित होगी नई कार्यकारिणी
बैठक के दौरान पर्यवेक्षक और नव चयनित जिलाध्यक्ष के बीच जिला कार्यकारिणी के विस्तार को लेकर भी चर्चा हुई। पार्टी सूत्रों के मुताबिक भाजपा की ओर से जल्द ही जिला स्तरीय नई कार्यकारिणी घोषित किए जाने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed