{"_id":"6a342d44f9e1406c6e0a788e","slug":"ado-panchayat-threatened-with-death-gonda-news-c-100-1-slko1026-160617-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: एडीओ पंचायत को जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: एडीओ पंचायत को जान से मारने की धमकी
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विश्नोहरपुर। नवाबगंज ब्लॉक में तैनात सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को फोन पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ी से नाराज एक व्यक्ति द्वारा की गई इस हरकत का ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करती है। एडीओ पंचायत की तहरीर पर पुलिस आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
एडीओ पंचायत नंदकुमार ने बताया कि बुधवार को वह पंचायत सहायकों की नियुक्ति से संबंधित अभिलेखों की जांच के लिए मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर विकास भवन गए थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर एक नंबर से कॉल आई। फोन उठाते ही कॉल करने वाले ने अभद्र भाषा का प्रयोग शुरू कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पूछने पर उसने अपना नाम सर्वेश कुमार सिंह बताया। सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो में आरोपी वोटर लिस्ट में नाम संबंधी गड़बड़ी की शिकायत करते हुए आरोपी खुद को एक पूर्व मंत्री का करीबी बता रहा है।
एडीओ पंचायत ने बताया कि बुधवार को हुई पहली बातचीत करीब एक मिनट 55 सेकेंड चली, जिसमें आरोपी ने कई बार गाली-गलौज की। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर वायरल ऑडियो और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।