सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Applications for admission to Atal Residential School will be accepted till 15th

Gonda News: अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए 15 तक होंगे आवेदन

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 03 Feb 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Applications for admission to Atal Residential School will be accepted till 15th
विज्ञापन
गोंडा। अटल आवासीय विद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा छह और कक्षा नौ में प्रवेश की तिथियां बढ़ा दी गई हैं। अब अभ्यर्थी 15 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी थी।
Trending Videos

अधिकारियों के अनुसार नए कार्यक्रम के तहत आवेदनों का सत्यापन 25 फरवरी तक किया जाएगा। 26 से 28 फरवरी तक प्रवेशपत्र जारी होंगे। प्रवेश परीक्षा आठ मार्च (रविवार) को आयोजित होगी। परिणाम 18 मार्च को घोषित होगा। चयनित विद्यार्थियों की ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया 20 से 29 मार्च के बीच पूरी की जाएगी। विद्यालय में नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से प्रारंभ होगा। मंडलायुक्त शशिभूषण लाल सुशील ने उप श्रमायुक्त को निर्देश दिया है कि संशोधित समयसारिणी के अनुसार सभी औपचारिकताएं समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से पूरी की जाएं, जिससे अधिकतम पात्र छात्र-छात्राएं योजना का लाभ उठा सकें। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed