सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Stones were pelted at the outpost in-charge and the glass of the police vehicle was broken

Gonda News: चौकी प्रभारी पर पथराव, पुलिस वाहन के शीशे टूटे

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 03 Feb 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Stones were pelted at the outpost in-charge and the glass of the police vehicle was broken
विज्ञापन
गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र के बुधई पुरवा में मकान पर कब्जे का विवाद निपटाने पहुंचे सद्भावना चौकी प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों पर आरोपियों ने पथराव कर दिया। इस दौरान पुलिस वाहन के शीशे टूट गए। सूचना पर कोतवाली से अतिरिक्त फोर्स मौके पर पहुंची, तब स्थिति नियंत्रण में आई। पुलिस ने तीन महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, पथराव और लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है।
Trending Videos

नगर कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार शाम बुधईपुरवा निवासी आनंद प्रकाश गुप्ता और विवेकानंद के बीच मकान पर कब्जे को लेकर विवाद हो गया। आनंद प्रकाश ने सूचना दी कि विवेकानंद ने उनके मकान पर कब्जा कर लिया है। विरोध पर मारपीट कर रहे हैं। इस सूचना पर चौकी प्रभारी सद्भावना विभव तिवारी पुलिस वाहन से हमराहियों के साथ मौके पर गए। वह दोनों पक्षों को समझा रहे थे। आरोप है कि तभी विवेकानंद और उनके परिवार के लोगों ने चौकी प्रभारी और हमराही पुलिसकर्मियों से बदसलूकी शुरू कर दी। विरोध पर पथराव करने लगे। इससे पुलिस वाहन के शीशे टूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि चौकी प्रभारी की तहरीर पर विवेकानंद, आदित्य कौशल, लक्ष्मी कौशल, अंशिका व खुशी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी आदित्य कौशल को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed