सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Approval granted for the selection of Panchayat Assistants in 32 Gram Panchayats

Gonda News: 32 ग्राम में पंचायत सहायकों के चयन को मिली मंजूरी

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 21 Jun 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Approval granted for the selection of Panchayat Assistants in 32 Gram Panchayats
विज्ञापन
गोंडा। जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक व अकाउंटेंट-कम-डेटा एंट्री ऑपरेटर के रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति ने 47 रिक्त पदों के सापेक्ष 32 ग्राम पंचायतों में चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति को अंतिम मंजूरी प्रदान कर दी है।


जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दूबे ने बताया कि शासनादेश के अनुसार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में प्राप्त अंकों के औसत प्रतिशत के आधार पर मेरिट सूची तैयार की गई। इसी मेरिट के आधार पर संबंधित ग्राम पंचायतों ने अभ्यर्थियों का चयन किया। खंड विकास अधिकारियों और सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत) ने संयुक्त रूप अभिलेखों की जांच की थी। इसके बाद 19 जून 2026 को आयोजित जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता वाली जिला स्तरीय समिति की बैठक में 32 अभ्यर्थियों के चयन पर अंतिम संस्तुति की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन ब्लॉकों की पंचायतों में हुआ चयन

बभनजोत, नवाबगंज, रुपईडीह, छपिया, झंझरी, वजीरगंज, परसपुर, कटरा बाजार, तरबगंज, मनकापुर, इटियाथोक, मुजेहना और करनैलगंज विकासखंडों की 32 ग्राम पंचायतों में चयना प्रक्रिया पूरी की गई है। इसमें अजमल हसन, संध्या यादव, अनुज सिंह, राजीव रंजन सिंह, अमरनाथ यादव, प्रमिला वर्मा, नीलू वर्मा, अतुल कुमार सिंह, विवेक सिंह, अफसाना, शालू सिंह और रागिनी पांडेय समेत अन्य अभ्यर्थी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed