फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Assurance of justice received at the Maa Pateshwari Shakti Samvad

Gonda News: मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद में मिला न्याय का भरोसा

Mon, 10 Aug 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 10 Aug 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Assurance of justice received at the Maa Pateshwari Shakti Samvad
अपने कार्यालय में जनसुनवाई करती मंडलायुक्त दुर्गा श​क्ति नागपाल। स्रोत: विभाग
गोंडा। मंडलायुक्त कार्यालय में सोमवार को आयोजित मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद में 35 महिलाओं ने अपनी शिकायत दर्ज कराई। मंडलायुक्त ने सभी को न्याय का भरोसा देते हुए अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

संवाद में पूर्व में प्राप्त शिकायतों पर हुई कार्रवाई की भी समीक्षा की गई। जिसमें रमवापुर गोविंदा निवासी शुफिया बानो का पात्र गृहस्थी राशन कार्ड बनवा दिया गया। तरबगंज तहसील के ग्राम किंधौरा पूरे जयपत्तर निवासी नीलम के आपसी विवाद का दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौते से समाधान कराया गया। करनैलगंज के चौधरी पुरवा निवासी सरस्वती के हिस्से की भूमि की पैमाइश कराकर निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया। मंडलायुक्त ने नीलम के सीमा विवाद के निस्तारण की समीक्षा करते हुए बताया कि तहसीलदार की जांच में भूमि सीमा को लेकर विवाद की पुष्टि हुई थी। इसके बाद राजस्व अधिकारियों ने मौके पर दोनों पक्षों के बीच समझौता कराकर विवाद समाप्त करा दिया। मंडलायुक्त ने कहा कि महिलाओं की शिकायतों का समाधान केवल औपचारिकता न रहे, बल्कि उन्हें वास्तविक और स्थायी राहत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed